Paush Purnima Ke Totke: लाभदाई हैं पौष पूर्णिमा के ये टोटके, मां लक्ष्मी कर देंगी आपको धन-धान्य से परिपूर्ण

paush purnima ke totke (पौष पूर्णिमा के उपाय) : मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन विशेष उपाय करने से लोगों के जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। धन संबंधित सभी समस्याओं के निवारण के लिए यहां जानें पौष पूर्णिमा के चमत्कारी उपाय।

paush purnima 2022 date, paush purnima 2022 date and time, paush purnima 2022 kab hai, paush purnima 2022, paush purnima ke upay, paush purnima ke upay in hindi, पौष पूर्णिमा 2022 डेट, पौष पूर्णिमा 2022 डेट एंड टाइम, पौष पूर्णिमा 2022 कब है, पौष पूर्णिमा
पौष पूर्णिमा के उपाय 
मुख्य बातें
  • 17 जनवरी 2022, सोमवार को है पौष पूर्णिमा।
  • इस दिन स्नान ध्यान व दान पुण्य करने का है विशेष महत्व।
  • पौष पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन संबंधी सभी समस्याओं का होता है निवारण और धन प्राप्ति के खुलते हैं मार्ग।

paush purnima ke upay (पौष पूर्णिमा के टोटके) : पौष माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को पौष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। आज यानी 17 जनवरी के दिन पौष पूर्णिमा है। पौष पूर्णिमा पर स्नान एवं दान का विशेष महत्व है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस दिन बनारस के दशाश्वमेघ तथा त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए भक्तों का तांता लगता है। कहा जाता है कि पौष पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान कर पात्र व्यक्ति को दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन संबंधी सभी समस्याओं का निवारण होता है और धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा के कुछ विशेष उपाय।

भगवान श‍िव की कृपा के ल‍िए कैसे करें पौष पूर्ण‍िमा का व्रत

paush purnima ke totke

1. धन संबंधी समस्या के निवारण के लिए

धन प्राप्ति व धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाएं तथा दरवाजे पर स्वास्तिक चिन्ह अवश्य बनाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी  का वास होता है और धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

Paush Purnima 2022 Date: पौष पूर्णिमा 2022 कब है

2. दान-पुण्य करें

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन किसी गरीब जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राम्हणों को दान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन जितना संभव हो सके भक्ति भाव के साथ दान पुण्य अवश्य करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद अपने भक्तों पर सदैव बना रहता है।

3. 11 कौड़ियों का पूजन करें

शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि के लिए पौष पूर्णिमा के दिन पूजा करते समय 11 पौड़ियां लें और इसे मां लक्ष्मी के पास रख दें, इसके बाद धन प्राप्ति की कामना करें और मां लक्ष्मी को हल्दी का तिलक लगाएं। अगले दिन इसे अपनी तिजोरी में या फिर जहां पर आप अपना धन या आभूषण रखते हैं वहां रखें। ऐसा करने से धन का आगमन होता है। ध्यान रहे इस दिन मंदिर में लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र और व्यापार यंत्र जरूर स्थापित करें।

Monthly Rashifal January 2022 Hindi

4. पीपल के पेड़ का पूजन करें

बता दें पीपल के पेड़ पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों का वास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक पूर्णिमा तिथि को मां लक्ष्मी का पीपल के पेड़ पर आगमन होता है। ऐसे में इस दिन पीपल को अर्घ्य देने व पूजन करने से धन की प्राप्ति होती है।

5. चंद्रदेव को चावल और चीनी मिलाकर लगाएं भोग

यदि आप धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं या कर्ज के बोझ तले दबे हैं तो पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चंद्रदेव को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं और दांपत्य जीवन भी खुशहाल व्यतीत होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर