सितंबर में पैदा होने वाले लोग होते हैं बेहद रोमांटिक और पैसे वाले, जानें अपनी विशेषता

आध्यात्म
Updated Sep 12, 2018 | 15:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

People born in September: वे लोग जो सितंबर में पैदा होते हैं उनकी पर्सनालिटी काफी हट कर होती है। ये बहुत स्मार्ट और काफी मेहनती होते हैं। ऐसे व्यक्ति बहुत क्रिएटिव होते हैं और लोगों से कुछ हटकर करते हैं।

People born in September
People born in September  |  तस्वीर साभार: Thinkstock

People born in September: आपको यह जानकर हैरानी होगी कि व्यक्ति जिस महीने में जन्म लेता है उस महीने का प्रभाव उसके व्यक्तित्व पर भी पड़ता। व्यक्ति के जन्म के महीने का प्रभाव उसी तरह से उसकी पर्सनालिटी पर पड़ता है जिस तरह से उसकी राशियों का प्रभाव पड़ता है। 

ऐसे लोग दिल के बड़े ही कोमल और प्‍यारे होते हैं लेकिन बाहर से खुद को काफी कठोर दिखाने का प्रयास करते हैं। तो आइये जानते हैं इस महीने अर्थात सितंबर में पैदा होने वाले लोगों में क्या-क्या खूबियां होती हैं।

सितंबर में पैदा होने वाले लोगों में होती हैं ये खूबियां

होते हैं दिल के कोमल 
सितंबर माह में पैदा होने वाले लोगों का स्वभाव बहुत कोमल होता है लेकिन वे इसे जाहिर नहीं होने देते हैं। वे अपने मृदु स्वभाव को छिपाते हैं और दूसरों के सामने खुद को सख्त दिखाने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा इस माह में पैदा होने वाले लोग बहुत स्मार्ट होते हैं। वे स्वभाव से इतने संकोची होते हैं कि कई बात अपने मन की बात दूसरों से जल्दी कहते नहीं हैं।

खूब मेहनती और पैसे वाले
सितंबर में पैदा होने वाले लोगों का कद लंबा नहीं होता है और ये अधिक गोरे भी नहीं होते हैं। ये काफी मेहनती होते हैं और अपने मेहनत के बल पर सबकुछ हासिल कर लेते हैं, हालांकि इन्हें बहुत आसानी से कुछ भी नहीं मिलता है और उसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।

होते हैं बड़े ही रोमांटिक 
इस माह में पैदा होने वाले लोग काफी खुश रहते हैं और रोमांटिक मूड के होते हैं और लव मैरिज करते हैं। 

दूसरों से हटकर काम करते हैं
ऐसे व्यक्ति बहुत क्रिएटिव होते हैं और लोगों से कुछ हटकर करते हैं जिसके कारण इन्हें लोकप्रियता भी मिलती है। इनका दिमाग तेज चलता है और टेक्निकल फील्ड में अपना करियर बनाते हैं। इनके अंदर दूसरों से अपनी बात मनवाने की कला होती है। ये हर काम सफाई से करते हैं और काम में कमी देखना पसंद नहीं करते हैं। धोखा देने की इनकी आदत नहीं होती है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर