Phalgun Purnima 2022 Katha: फाल्गुन पूर्णिमा व्रत में पढ़ें ये कथा, बरसेगी भगवान विष्णु की असीम कृपा   

Phalgun Purnima 2022 Vrat Katha in Hindi: हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का दिन बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है, कि इसी दिन भगवान विष्णु ने अपने प्रिय भक्त पहलाद की रक्षा के लिए होलिका को जलाकर भस्म किया था। यहां आप फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की कथा हिंदी में देखकर पढ़ सकते हैं।

Phalgun Purnima 2022 Katha In Hindi, See Here Phalgun Purnima 2022 Katha In Hindi
Phalgun Purnima 2022 Katha (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • हिंदू शास्त्र में फाल्गुन पूर्णिमा को विशेष महत्व दिया गया है।
  • इसी दिन से होती है होली की शुरूआत।
  • आज रखा जाएया फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत।

Phalgun Purnima 2022 Vrat Katha in Hindi: फाल्गुन पूर्णिमा (Phalgun Purnima 2022) का दिन बेहद पवित्र माना जाता है। इसी दिन होलिका दहन मनाई जाती है (Phalgun Purnima 2022 Date)। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के लिए इसी दिन होलिका को जला दिया था। इस दिन भगवान विष्णु के चौथे अवतार यानी श्री नरसिंह की पूजा विधि-विधान से की जाती है। यदि आप भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए आज फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत करने की सोच रहे है, तो यहां आप इसकी कथा हिंदी में देखकर शुद्ध-शुद्ध पढ़ सकते हैं (Phalgun Purnima 2022 Vrat Katha In Hindi)।

Also Read: Holika Dahan 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: कब मनाया जाएगा धूलेंडी का पर्व, यहां जानें तिथि

फाल्गुन पूर्णिमा 2022 व्रत कथा हिंदी में (Phalgun Purnima 2022 Vrat Katha In Hindi Read Here)

ऐसे तो फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की कई कथा हैं। लेकिन नारद पुराण की कथा को सबसे अधिक महत्व दिया गया है। यह कथा राक्षस हिरणकश्यप और उसकी बहन होलिका से जुड़ी हुई हैं। कथा के अनुसार जब राक्षस हिरणकश्यप ने अपनी बहन होलिका को प्रहलाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठने को कहा, तो होलिका प्रहलाद को लेकर अग्नि में बैठ गई। लेकिन भगवान विष्णु ने हिरणकश्यप की बहन होलिका का अहंकार चकनाचूर करके उसे ही अग्नि में जला डाला और प्रहलाद सुरक्षित रह गया।

Also Read: Holi 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: आज किस समय करें होलिका दहन, यहां जानें टाइम, पूजा की सामग्री और विधि

पुरातन काल से ही इस दिन लकड़ी और उपले से होलिका का निर्माण करके उसे जलाया जाता हैं। यह दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में  मनाया जाता हैं। होलिका दहन के समय भगवान विष्णु और प्रहलाद का स्मरण जरूर करना चाहिए। इस दिन विधि-विधान से होलिका दहन मनाने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। कुछ लोग इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत भी रखते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को श्रद्धा पूर्वक करने से  सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर