Pithori Amavasya 2021: अमावस्‍या पर कर लें इनमें से कोई एक उपाय, पितरों की कृपा मिलने समेत दूर होंगी दिक्‍कतें

Pithori Amavasya date: पिठौरी अमावस्‍या भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष को पड़ती है। इस बार ये 7 सितंबर को है। कई लोग इसे कुशा ग्रहणी अमावस्या के रूप में भी जानते हैं।

Pithori Amavasya ke upay, Pithori Amavasya 2021
Pithori Amavasya 2021 (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • पिठौरी अमावस्‍या को दान पुण्‍य से कष्‍ट दूर होते हैं।
  • इस दिन गरीबों को खाना खिलाना अच्‍छा माना जाता है।
  • अमावस्‍या के दिन मछलियों को आटे की गोली खिलाने से भी लाभ होता है।

Pithori Amavasya ke upay: भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्‍या को पिठौरी अमावस्‍या के नाम से जाना जाता है। कई लोग इसे कुशा ग्रहणी अमावस्या के रूप में भी जानते हैं। इस दिन दान पुण्‍य का विशेष महत्‍व होता है। इस दिन किए गए उपायों से पितर प्रसन्‍न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्‍त होती है। इसके अलावा कष्‍टों से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप भी जीवन में सुख शांति चाहते हैं तो इस दिन कुछ खास काम करें। इस बार पिठौरी अमावस्‍या 7 सितंबर को है। 

इस बार पिठौरी अमावस्या पर शुभ संयोग बन रहे हैं। चूंकि यह रविवार के दिन है और  सूर्य अपनी सिंह राशी में है ऐसे में व्रत का दोगुना फल प्राप्त होगा। इस दिन देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। ये व्रत महिलाएं अपने पति एवं बच्‍चों की सलामती के लिए रखती हैं। इस व्रत को रखने से पूर्वज भी प्रसन्‍न होते हैं। 

पिठौरी अमावस्‍या के उपाय 

  1. अगर किसी की कुंडली में काल सर्प दोष हो तो इसे दूर करने के लिए पिठौरी अमावस्‍या का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद चांदी के नाग-नागिन की पूजा करें। इसके बाद उन्‍हें जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से दोष से मुक्ति मिलेगी। 
  2. अमावस्या को पितरों का दिन कहा जाता है, इसलिए इस दिन पिंड दान एवं तर्पण करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन गरीबों एवं जरूरतमंदों को भोजन कराने एवं छाता, कम्‍बल, चप्पल आदि का दान करना अच्‍छा माना जाता है। इससे पितरों की आप पर कृपा होगी।
  3. धन प्राप्ति के लिए अमावस्या की रात को 5 लाल फूल और 5 जलते हुए दीपक बहती नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से धन प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 
  4. अगर आपके दुश्‍मन आपका बुरा करना चाहते हैं तो उनसे बचने के लिए पिठौरी अमावस्या के दिन सरसों के तेल की चपुड़ी हुई रोटी काले कुत्ते को खिलाएं। ऐसा करने से शनि देव की कृपा होगी और दुश्मन शांत होंगे। 
  5.  अमावस्या के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान का नाम लेते हुए आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां कम होंगी। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर