Pitru Paksha 2022:10-25 सितंबर तक रहेगा पितृपक्ष, तिथि के अनुसार करें पूर्वजों का पिंडदान

Shraddha 2022: इस साल पितृपक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में पितृपक्ष को पूर्वजों के पिंडदान के लिए बेहद ही खास माना गया है। पितृपक्ष के दौरान सभी मांगलिक कार्य करने वर्जित होते हैं। जानते हैं इस साल पितृपक्ष में तिथि के अनुसार पूर्वजों के लिए पिंडदान करने का दिन।

Pitru Paksha Pind Daan
पितृपक्ष में करें पिंड दान 
मुख्य बातें
  • पितृपक्ष में वर्जित होते हैं मांगलिक कार्य
  • जिन पूर्वजों की मृत्यु तिथि मालूम नहीं होती उनका पिंडदान अमावस्या को करना चाहिए
  • भादो के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा से आश्विन की अमावस्या तक होता है पितृपक्ष

Pitru Paksha Pind Daan 2022: हिंदू धर्म में पितृपक्ष का काफी महत्व होता है। पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण या पिंडदान किया जाता है। पितृपक्ष में दान, श्राद्ध या तर्पण आदि करना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। पितृपक्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या तक होता है। इस साल पितृपक्ष 10 सितंबर से शुरू हो रहा है जोकि 25 सितंबर को समाप्त होगा। वैसे तो कई जगह पिंडदान प्रसिद्ध हैं, लेकिन विशेषकर बिहार के गया में पिंडदान का महत्व होता है। यहां देश-विदेश से लोग पूर्वजों का पिंडदान करने आते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि लोगों को अपने पूर्वजों की मृत्यु की तिथि मालूम नहीं होती। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता है कि उनका पिंडदान या श्राद्ध कैसे किया जाए। ऐसे पूर्वज जिनकी मृत्यु तिथि मालूम न हो उनका पिंडदान अमावस्या तिथि के दिन किया जाता है। पितृपक्ष का समय दान-धर्म के लिए उत्तम होता है। लेकिन इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। जानते हैं पितृपक्ष में श्राद्धकर्म की तिथियों के बारे में।

Also Read: Vastu Tips: घर के बाथरूम में रखी है खाली बाल्टी तो हो जाएं सावधान, दुखों का बन सकता है कारण

इन तिथियों पर करना होगा श्राद्धकर्म और पिंडदान

  • 10 सितंबर 2022 : पूर्णिमा भाद्रपद
  • 11 सितंबर 2022 : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा आश्विन मास
  • 12 सितंबर 2022 : कृष्ण पक्ष द्वितीय, आश्विन मास
  • 13 सितंबर 2022 : तृतीय कृष्ण पक्ष आश्विन मास
  • 14 सितंबर 2022 : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि
  • 15 सितंबर 2022 : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि
  • 16 सितंबर 2022 : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि
  • 17 सितंबर 2022 : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि
  • 18 सितंबर 2022 : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि
  • 19 सितंबर 2022 : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि
  • 20 सितंबर 2022 : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि
  • 21 सितंबर 2022 : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकदाशी तिथि
  • 22 सितंबर 2022 : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि
  • 23 सितंबर 2022 : आश्विन मास, त्रयोदशी, कृष्ण पक्ष
  • 24 सितंबर 2022 : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि
  • 25 सितंबर 2022 : आश्विन मास की अमावस्या और पितृपक्ष का समापन।

Also Read: Astrology: लाल मिर्च से मिलेगी करियर में सफलता, बस कर लें ये आसान उपाय

पितृपक्ष में पिंडदान का महत्व

पितृपक्ष पूर्वजों के लिए बेहद ही खास होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्राद्ध कर्म करने से और पिंडदान तथा तर्पण करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष के समय किया गया दान पूर्वजों को सीधे भोजन के रूप में मिलता है। पितृ दोष के निवारण के लिए भी पितृपक्ष के समय पितरों को खुश करने का बेहद ही खास मौका होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर