घर में लगे पौधों के रंग से भी आती है बरकत, जानें वास्तु के अनुसार रंग का चयन

Importance of colored plants according to Vastu: घर में रंगीन पौधे लगाना वास्तु के अनुसार बहुत ही शुभदायक होता है। पौधों के रंग घर में बरकत और सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। तो आइए जानें वास्तु के अनुसार कैसे पौधे ल

Importance of colored plants according to Vastu, वास्तु के अनुसार रंगीन पौधों का महत्व
Importance of colored plants according to Vastu, वास्तु के अनुसार रंगीन पौधों का महत्व 
मुख्य बातें
  • बैंगनी रंग के फूल घर में शुभता लाते हैं
  • पौधे की जगह उनकी तस्वीरें भी लगा सकते हैं
  • रंग-बिरंगे पौधे प्रेम भावना बढ़ाने वाले होते हैं

वास्तु के अनुसार घर में पौधे लगाने का भी बहुत महत्व होता है। पौधे वास्तु दोष का तोड़ भी होते हैं और घर में शुभता लाने वाले भी। पौधों के रंग घर में सुख-समृद्धि का वास लाते हैं। रंगीन पौधे मनुष्य के मूड और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी होते हैं।

वास्तु के अनुसार रंगीन पौधे यदि घर में लगाए जाएं तो इससे घर में सकरात्मकता बढ़ती है और सेहत के साथ धन के आगमन का रास्ता भी खुलता है। इसलिए यदि आपके घर में उदासीनता या नकारात्मकता ज्यादा हो तो आपको रंगीन पौधों को घर में लाने का विचार करना चाहिए। यदि आप पौधे नहीं लगा पाएं तो आप उन रंगीन फूल या पौधों की तस्वीरों को भी लगा सकते हैं।

वास्तु के अनुसार जानें किस रंग के पौधे घर में लाएंगे खुशियां

बैंगनी रंग के पौधे : घर में बैंगनी रंग के पौधे या फूल जरूर लगाने चाहिए, क्योंकि ये रंग शुभता का प्रसार करता है। बैंगनी रंग की किसी भी शेड को घर में आपको जरूर लगाना चाहिए। हालांकि, घर के उत्तर-पूर्व दिशा में बड़े पौधे लगाने से बचें।

पीले रंग के पौधे : घर में पीले रंग के पौधे या फूल लगाने से घर में सकरात्मकता बढ़ती है। ये मूड सुधारने वाला रंग होता है। मानिसक तनाव आदि को कम करने के लिए आप सूरजमूखी के फूल घर में लगा सकते हैं। चाहें तो इसकी तस्वीर ही लगा लें।

हरे रंग के पौधे : हरा रंग सदाबहार होता है और इस रंग को देखने से मन खुश होता है। घर में बैंबू, मनी प्लांट, तुलसी का पौधा आदि तो जरूर होना ही चाहिए। ये सभी पौधे भाग्य और धन कारक मने गए हैं। साथ ही ये घर से रोग और धन संकट को भ् दूर कते हैं। इन पौधों को आप घर के दक्षिण-पूर्वी दिशा या फिर उत्तर दिशा में लगा सकते हैं।

गुलाबी रंग के पौधे : घर में आप चाहें तो गुलाबी, लाल, नारंगी रंग पौधे या पुष्प का गुच्छा तैयार कर लगा दें। ये रंग प्रेम और रोमांस का परिचायक हैं। इन फूलों को आप बेडरूम में भी लगा सकते हैं। मूड बेहतर बनाने में रंग-बिरंगे फूल और अच्छे माने जाते हैं। उत्तर-पूर्वी दिशा में गुलदस्ता रखना बेहतर होता है। इसे दक्षिण-पश्चिमी दिशा में भी रखा जा सकता है।

तो ये रंगीन पौधे आपके घर की सुंदरता को भी बढ़ाएंगे और वास्तु दोष को भी दूर करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर