Rang Panchami: आर्थिक स्थिति को करना चाहते हैं मजबूत, तो रंग पंचमी पर करें ये चमत्कारी उपाय

चैत्र मास में मनाई जाने वाली रंग पंचमी सनातन धर्म में बहुत विशेष मानी जाती है। यह दिन महालक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए बहुत अनुकूल होता है।

Rang Panchami
Rang Panchami 
मुख्य बातें
  • चैत्र मास में मनाई जाती है रंग पंचमी यानी देवताओं की होली
  • रंग पंचमी के दिन की जाता है महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना, आर्थिक स्थिति होती है मजबूत
  • रंग पंचमी के दिन सूर्य देव को जरूर अर्पित करना चाहिए अर्घ्य

Rang Panchami: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को देवताओं की होली यानी रंग पंचमी मनाई जाती है। यह पर्व हमेशा रंग वाली होली के पांचवें दिन मनाया जाता है। इस दिन भी लोग रंग और गुलाल के साथ होली खेलते हैं। भारत के कई प्रांतों में रंगपंचमी मनाई जाती है जिनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र मुख्य प्रांत हैं।

ज्योतिषी गणना के अनुसार, इस वर्ष 2 अप्रैल को रंग पंचमी मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन होली खेलने से सकारात्मकता बनी रहती है और लोगों के व्यक्तित्व में सुधार आता है। रंग पंचमी के दिन महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि रंग पंचमी के दिन महालक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। रंग पंचमी पर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यहां जानें उपाय।

रंग पंचमी तिथि का शुभ मुहूर्त

रंग पंचमी तिथि- 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार

रंग पंचमी प्रारंभ- 1 अप्रैल (11:00 बजे से लेकर)

रंग पंचमी समाप्त- 2 अप्रैल (8:15 तक)

धन-धान्य में वृद्धि के लिए ऐसे करें महालक्ष्मी की पूजा

रंग पंचमी पर महालक्ष्मी की पूजा करने के लिए ऐसी प्रतिमा स्थापित करें जिसमें वह भगवान विष्णु के साथ हों। एक साफ चौकी पर प्रतिमा को स्थापित करें फिर पूजा प्रारंभ करने से पहले एक कलश में जल भर लें। दीपक जलाकर मां लक्ष्मी को माला अर्पित कीजिए और खीर, मिश्री, गुड़ और चने का भोग लगाइए। ॐ श्रीं श्रीये नमः का जाप करने के बाद जल में रखे पानी को घर में छिड़कें।‌ ऐसा करने से पूरे घर में महालक्ष्मी वास करती हैं।

आर्थिक संपत्ति मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

इस तरह से करें स्नान

रंग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करते समय पानी में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा गंगाजल मिला दीजिए। अब इस पानी से स्नान कीजिए। ‌

महालक्ष्मी को गुलाब करें भेंट

महालक्ष्मी को गुलाब का फूल प्रिय है, इसीलिए रंग पंचमी पर महालक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें गुलाब का फूल भेंट करें।

सूर्य देव जरूर अर्घ्य अर्पित करें ‌

रंग पंचमी पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करना बहुत फलदायक माना जाता है। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। ‌

महादेव को करें नारियल अर्पित

रंग पंचमी पर एक नारियल को साफ करके उस पर सिंदूर डालिए फिर रंग पंचमी की पूजा करने के बाद इसे महादेव को अर्पित कर दीजिए।

ऐसे करें शिवलिंग का जलाभिषेक

फिल्म पंचमी पर शिवलिंग का जलाभिषेक करना बेहद फलदाई माना गया है। इसीलिए इस दिन जलाभिषेक करने के लिए लोटे में जल के साथ मसूर की दाल मिला दीजिए फिर शिवलिंग का जलाभिषेक कीजिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर