Vastu Tips: बिना तोड़-फोड़ किए सुधारे घर का वास्तु, इन उपायों से दूर करें दोष

Vastu Dosh Correction: तमाम तरह की सुख-सुविधाओं के बावजूद घर पर कलह-क्लेश का माहौल बना रहता है तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। घर का वास्तु ठीक न होने से कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। इसलिए घर और घर की हर चीज वास्तु के अनुसार होनी चाहिए। लेकिन अगर लाखों रुपये खर्च कर घर बनवाने के बाद वास्तु दोष का पता चले तो ऐसी हालत में क्या करना चाहिए।

Vastu Tips
Vastu Tips 
मुख्य बातें
  • बिना पैसा खर्च किए या तोड़-फोड़ किए हो सकता है वास्तु दोष का निवारण
  • रोजाना पूजा पाठ से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का होता है वास
  • परिवार की खुशहाली, नौकरी और व्यापार पर पड़ता है वास्तु दोष का प्रभाव

Vastu Dosh Correction Without Demolition: घर का माहौल अच्छा रहे, सभी लोग प्रेम भाव से रहें और घर पर कभी धन-दौलत की कमी न हो, ऐसा भला कौन नहीं चाहता। लेकिन कभी-कभी तमाम प्रयासों के बावजूद ऐसा नहीं हो पाता। धन-संपत्ति का कोई अभाव ना होने के बावजूद भी घर पर अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। परिवार के लोगों के बीच आपसी कड़वाहट होती है। ऐसे में घर की रौनक खत्म हो जाती है और उदासीनता छा जाती है। वास्तु जानकारों की मानें तो घर पर छोटी से बड़ी समस्याओं का कारण वास्तु दोष होता है। अगर आपका घर या घर की चीजें वास्तु के अनुसार नहीं है तो इससे घर पर नेगेटिव एनर्जी का वास होने लगत है और इसका प्रभाव परिवार, व्यापार और तरक्की पर पड़ता है।

Also Read: Prahlada and Indra Dev Story: असुरराज प्रह्लाद से कैसे एक-एक कर देवराज इंद्र ने उनका सबकुछ छीन लिया, पढ़ें कथा

व्यक्ति अपने जीवन में मेहनत के बाद सपनों का घर बनाता है। इसमें लाखों या करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इसके बावजूद परिवार में आपसी प्रेम न हो बल्कि मनमुटाव की स्थिति बनी रहे तो कैसा लगेगा। ज्योतिष की मानें तो यह सब वास्तु दोष के कारण होता है। इसलिए घर बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घर का किचन, बेडरूम, लिविंग रूप, पूजा घर, स्टडी रूम और बालकनी आदि से लेकर सभी कमरे वास्तु के अनुसार हों। लेकिन घर बनवाने के बाद अगर आपको मालूम हो कि घर का वास्तु ही ठीक नहीं है तो ऐसी परिस्थिति में आपको क्या करना चाहिए। टेंशन मत लीजिए आपको घर की तोड़-फोड़ कर फिर से लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप इन तरीकों से बिना-तोड़ किए और पैसा खर्च किए भी घर का वास्तु ठीक कर सकते हैं।

Also Read: Vastu Tips: आईने से वास्तु का कनेक्शन, घर में भूलकर भी ना रखें इस तरह के आईने, नेगेटिव एनर्जी का होता है संचार

 आसान तरीकों से बिना तोड़-फोड़ किए सुधारें घर का वास्तु  दोष

  • अगर आपके किचन में वास्तु दोष है तो इस कमरे के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लाल रंग का बल्ब लगा दें। इससे किचन में मौजूद सारी नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी।
  • रसोई के दरवाजे के ठीक सामने बाथरूम का दरवाजा होना वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता है। इस दोष से बचने के लिए आप बाथरूम या किचन के बीच एक परदा या किसी तरह का पार्टिशन दे सकते हैं। आपको कुछ ऐसा करना है कि किचन और बाथरूम के दरवाजे आमने-सामने ना दिखाई दें।
  • कर्कश आवाज वाले इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण से भी नकारात्मकता आती है। इसलिए इस तरह के उपकरण को तुरंत हटा दें या इनकी मरम्मत करा लें। ये भी घर के वास्तु दोष का कारण होते हैं। उपकरण के साथ ही इस बात भी ध्यान रखें कि घर के खिड़की, दरवाजे और पलंग आदि से भी कर्कश आवाजें ना आती हों। इन चीजों पर समय-समय पर तेल डालते रहें।
  • घर बनवाते समय अगर आपने ईशान कोण में बोरिंग या अंडरग्राउंड टैंक आदि नहीं बनाया हो तो, इस दिशा में एक सिंपल पानी की टंकी लगवाकर इस वास्तु दोष खत्म कर सकते हैं।
  • घर का किचन पूर्व-दक्षिण की मध्य की दिशा यानी आग्नेय कोण में होना चाहिए। यदि किचन इस दिशा में नहीं है तो आप चूल्हे को इस दिशा में रखकर वास्तु दोष के ठीक कर सकते हैं।
  • बाथरूम में किसी तरह का वास्तु दोष है तो आप नीली रंग की बाल्टी का प्रयोग करें। इससे वास्तु दोष दूर हो जाएगा।
  • घर के वास्तु दोष के कारण हमेशा कलह-क्लेश की स्थिति है तो आप घर के मुख्य द्वार पर मंगलवार के दिन नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा कुमकुम से स्वास्तिक बना दें।

उपरोक्त सभी तरह के वास्तु टिप्स से आप अपने घर के वास्तु दोष का निवारण कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही आपको भगवान को प्रसन्न कर उनके आशीर्वाद की भी जरूर है। क्योंकि भगवान के आशीर्वाद से सब कुछ ठीक हो जाता है। इसलिए नियमित रूप से सुबह-शाम घर पर पूजा पाठ और आरती करें। इससे घर पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर