Samudrik Shastra For Mole: तिल से जुड़ा होता है किस्मत कनेक्शन, शरीर के इन हिस्से में माना जाता है शुभ

Samudrik Shastra: शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर छोटे और काले निशान को तिल कहते हैं, जो सामान्य तौर पर सभी व्यक्ति के शरीर पर कम या ज्यादा होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के कुछ हिस्से पर तिल का होना आपके लिए बेहद शुभ हो सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में इस बारे में विस्तार से बताया गया है।

Mole And Samudrik shastra
तिल और सामुद्रिक शास्त्र 
मुख्य बातें
  • शरीर के अंगों पर तिल होने के होते हैं कई संकेत
  • शरीर पर तिल होने का होता है विशेष महत्व
  • सामुद्रशास्त्र के अनुसार, तिल से जाना जा सकता है व्यक्ति का व्यक्तित्व

Samudrik shastra And Moles: सामुद्रिक शास्त्र में समुद्र ऋषि द्वारा जीवन से जुड़ी कई रहस्यों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिनमें से एक है शरीर का तिल। स्त्री और पुरुष सभी के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर छोटे काले निशान होते हैं, जिसे तिल कहा जाता है। चेहरे के कुछ हिस्से पर तिल सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन तिल का संबंध सिर्फ सुदंरता से नहीं है। बल्कि इसके शुभ और अशुभ संकेत भी होते हैं। समुद्रशास्त्र में तिल के महत्व और रहस्यों के बारे में बताया गया है। व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग अंगों पर स्थित तिलों से अलग-अलग फल मिलता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे शरीर के किन अंगों पर तिल का होना शुभ माना जाता है।

पढ़ें- राहु और शनि की ये युति से हो सकता है भारी नुकसान, ऐसे करें बचाव

गाल पर तिल का निशान

बाएं गाल की ओर तिल का होना ये बताता है कि आप खर्चीले और कम बोलने वाले हैं। वहीं दाएं गाल पर तिल का होना बताता है कि व्यक्ति की तर्कशक्ति अच्छी है और वह जीवन में आर्थिक रूप से भी संपन्न होगा।

जीभ पर तिल होना

कई लोगों के जीभ पर भी तिल होता है। अगर जीभ के निचले हिस्से पर तिल है तो ये अच्छा होता है। इस तरह के लोग कला के क्षेत्र में तरक्की करते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग बहुत फूडी भी होते हैं। हालांकि जीभ के ऊपर तिल का होना शुभ नहीं माना जाता है।

गर्दन पर तिल का निशान

तिल का निशान अगर गर्दन के पिछले भाग पर है तो ऐसा व्यक्ति गुस्सैल स्वाभाव का होता है। लेकिन जिस व्यक्ति के गर्दन के अगले हिस्से पर तिल होता है वह बहुत भाग्यशाली होता है।

पीठ पर तिल

पीठ पर तिल के निशान वाला व्यक्ति कर्मठ होता है। वह जीवन में खूब मेहनत करता है और तरक्की हासिल करता है। ऐसे लोगों के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती।

नाभि पर तिल का निशान

समुद्रशास्त्र में पेट के नाभि पर यदि तिल का निशान है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के पास कभी पैसों की कमी नहीं होती और ये अपने सभी शौक को पूरा करते हैं।

भौंहों के बीच तिल

दोनों भौंहों के बीच तिल का होना शुभ होता है। इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति का प्रेम और दांपत्य जीवन सुखमय होगा, क्योंकि ये लोग साफ और सच्चे दिल के होते हैं। वे वास्तव में काफी खुशकिस्मत होते हैं। वे अपने जीवनसाथी को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर