Sawan 2022: सावन माह में इन चीजों की खरीदारी करना होता है शुभ, आज ही घर लाएं ये शुभ चीजें

Sawan Shopping: सावन का महीना चल रहा है। यह माह केवल पूजा-पाठ और व्रत के लिए ही नहीं बल्कि खरीदारी के लिए भी बेहद शुभ होता है। इस माह कुछ चीजों की खरीदारी करने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Sawan Somvar Vrat 2022
Sawan 2022 
मुख्य बातें
  • सावन घर लाएं शिवलिंग
  • सावन माह में जरूर खरीदें डमरू
  • सावन में रुद्राक्ष खरीदना माना जाता है शुभ

Sawan 2022 Auspicious Things Shopping: 14 जुलाई 2022 से शिवजी के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है, जोकि 12 अगस्त 2022 तक रहेगी। सावन माह में शिवजी की पूजा-अराधना की जाती है और व्रत रखे जाते हैं। लेकिन इसके अलावा भी सावन माह का विशेष महत्व होता है। सावन माह में कुछ काम करने से भोलेनाथ के साथ मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी आपके घर पर बनी रहती है। सावन के इस पावन महीने में कुछ चीजों को खरीदना बेहद शुभ माना गया है। सावन में इन चीजों की खरीदारी से धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। जानते हैं सावन माह किन चीजों को खरीदना होता है शुभ।

शिवलिंग

सावन का महीना भगवान शिवजी की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस माह शिवभक्त शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं और पूजा करते हैं। शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना गया है। सावन माह में आप घर पर एक छोटा शिवलिंग जरूर लाएं. लेकिन यदि आप घर के लिए शिवलिंग खरीद रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शिवलिंग की लंबाई 2 इंच से अधिक न हो। क्योंकि विशाल शिवलिंग को घर पर नहीं रखना चाहिए। शिवलिंग पूजा और घर पर शिवलिंग रखने के कई नियम होते हैं, इसका भी पालन जरूर करें। सावन माह में घर पर शिवलिंग लाने से कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होती है और घर पर सुख-समृद्धि बनी रहती है।

डमरू

सावन माह में डमरू की खरीदारी करें और शिवजी की पूजा करते समय इसे जरूर बजाएं। डमरू की ध्वनि से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

Also Read: Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन के दिन करें ये छोटा सा काम, धन-दौलत में होगी वृद्धि और बढ़ेगा मान-सम्मान

चांदी की डिब्बी

सावन माह में चांदी की डिब्बी की खरीदारी को भी शुभ माना गया है। आप सावन माह में चांदी की छोटी सी डिब्बी खरीदने और इसमें भस्म भरकर रखें। इस भस्म से आप तिलक करें। ऐसा करना शुभ होता है और इससे शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।

रुद्राक्ष

शिवजी को रुद्राक्ष अतिप्रिय होता है। कहा जाता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति शिवजी के आंसुओं से हुई है। यही कारण है कि रुद्राध धारण करने वाले व्यक्ति पर शिवजी का आशीर्वाद बना रहता है। इसलिए सावन माह में रुद्राक्ष की खरीदारी जरूर करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रुद्राक्ष असली हो, क्योंकि आजकल बाजार में कई तरह के नकली रुद्राक्ष की बिक्री होने लगी है।

Also Read: Shiva Muthi: सावन के सोमवार में भगवान शिव को चढ़ाएं 'शिवा मुट्ठी', सभी परेशानियां होंगी दूर

चांदी का कड़ा

सावन माह में चांदी का कड़ा खरीदने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन माह में चांदी का कड़ा खरीदने के बाद इसे शिवलिंग पर चढ़ा दें। इसके बाद कड़ा धारण करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर