Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर पहने राशि अनुसार इन रंगों की साड़ी, पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार

Hariyali Teej 2022 Puja Vrat: सुहाग और समृद्धि से जुड़ा हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती है और पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती है। लेकिन हरियाली तीज के दिन यदि आप राशि के अनुसार साड़ी पहनती हैं तो यह शुभ फलदायी होता है।

Hariyali Teej saree color
हरियाली तीज 2022 
मुख्य बातें
  • हरियाली तीज पर राशि के अनुसार रंगों वाली साड़ी पहनना शुभ
  • मेष राशि की महिलाओं को लाल तो कन्या को हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए
  • सुहाग, समृद्धि और श्रद्धा का पर्व है सावन हरियाली तीज

Hariyali Teej 2022 Saree Color according to Zodiac Sign: सावन माह में पड़ने वाली तीज को हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है। हरियाली तीज का व्रत महिलाओं के लिए खास होता है। प्रेम, त्याग, श्रद्धा, सुहाग और समृद्धि से जुड़े इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं पति के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती है और पूजा-पाठ करती है। इस साल हरियाली तीज का व्रत रिववार 31 जुलाई को रखा जाएगा। हरियाली तीज पर नए वस्त्र पहन कर महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजती है। हरियाली तीज सावन माह में पड़ता है इसलिए इस पर्व पर हरे रंग का विशेष महत्व होता है।

महिलाएं हरी चूड़ियां, बिंदी और हरी साड़ी पहनकर श्रृंगार करती हैं। लेकिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार साड़ी के रंगों का चुनाव करती हैं और हरियाली तीज पर राशि के अनुसार रंगों वाली साड़ी पहनती हैं तो यह अधिक शुभ फलदायी होता है। इससे मां पार्वती की अनुंकपा प्राप्त होगी और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

Also Read: Hariyali Teej 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat

राशि के अनुसार जानें हरियाली तीज पर किस रंग की साड़ी पहनना होगा शुभ

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। इसलिए इस राशि वाली महिलाओं को लाल कपड़े पहनना शुभ फलदायी होता है। हरियाली तीज के दिन यदि मेष राशि की महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनती है तो इससे उनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है। साथ ही इस दिन पूजा में मां पार्वती को लाल रंग की साड़ी, चूड़ी, बिंदी और सुहाग का सामान जरूर अर्पित करें।

वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के लोगों पर चंद्र और शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव पड़ता है। इसलिए हरियाली तीज के दिन इस राशि की महिलाओं को सिल्वर और गोल्डन रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini)
बात करें मिथुन राशि की महिलाओं के बारे में तो इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है और बुध का प्रतीकात्मक रंग हरा होता है। इसलिए हरियाली तीज पर इस राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी पहनकर पूजा करनी चाहिए।

कर्क राशि (Cancer)
कर्क चंद्र तत्व की राशि होता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं के हरियाली तीज के दिन सिल्वर रंग की साड़ी पहनना चाहिए।

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाली महिलाओं को हरियाली तीज पर लाल,नारंगी और पीले रंग की साड़ी पहनना शुभ होत है। क्योंकि सिंह सूर्य की राशि होती है इसलिए हिरयाली तीज इन रंगों की साड़ी पहनने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।

कन्या राशि (Virgo)
इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि की महिलाओं के लिए हरे और धानी रंग के कपड़े शुभ होते हैं। इसलिए हरियाली तीज पर आप इसी रंग की साड़ी पहनें।

तुला राशि (Libra)
इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं। शुक्र ग्रह के अनुसार तुला राशि वाली महिलाओं को हरियाली तीज के दिन सिल्वर रंग की साड़ी पहनना शुभ होता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के खास मौके पर लाल और मैरून रंगों वाली साड़ियां पहननी चाहिए।

Also Read:Hariyali Teej 2022 Date, Puja Timings: सावन माह में कब है हरियाली तीज? जानें डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व 

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। देव गुरु बृहस्पति को पीला रंग अत्यंत प्रिय होता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर पीले रंग की साड़ी पहनना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के स्वामी शनिदेव माने जाते हैं। हरियाली तीज के मौके पर आप नीले या फिर गहरे रंग की साड़ी पहने सकते हैं।

कुभं राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह शनि होते हैं। इस हरियाली तीज पर इस राशि की महिलाओं को नीले, बैंगनी, आसमानी या गहरे रंग की साड़ियां पहननी चाहिए।

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि की महिलाओं को हरियाली तीज या किसी भी शुभ अवसर पर पीले और नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। क्योंकि इस राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति माने जाते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर