Sawan Somvar 2021 start date : इस योग के साथ शुरू होगा सावन का महीना, जानें श्रावण 2021 के सोमवार की त‍िथ‍ियां

श्रावण का पवित्र महीना इस वर्ष 25 जुलाई से शुरु हो रहा है। भगवान शिव को समर्पित सावन मास सनतान धर्म में विशेष पूजा-अर्चना के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। जानें 2021 में सावन मास में कितने सामवार पड़ रहे हैं।

sawan 2021, sawan somvar 2021, sawan somvar 2021 date, सावन 2021, सावन सोमवार 2021
जानें 2021 में सावन सोमवार की तिथियां (Pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • भगवान शिव को समर्पित है सावन का महीना, शिव भक्ति से भक्तों के मिलते हैं कई शुभ फल।
  • इस वर्ष 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है वर्ष 2021 का सावन महीना, 26 जुलाई को पड़ रहा है पहला सावन सोमवार।
  • शादीशुदा महिलाओं को सावन सोमवार के व्रत से मिलता है सौभाग्यवती होने का वरदान।

Sawan somvar 2021: शिव भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण सावन का महीना हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सनातन धर्म में यह माह भगवान शिव की विशेष अर्चना के लिए अनुकूल माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सावन माह में सोमवार के व्रत रखता है तथा भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं भगवान शिव पूर्ण करते हैं। 


2021 के सावन माह में सावन सोमवार की तिथिया,Sawan 2021 first somvar date, सावन 2021 में सोमवार कब कब हैं  

इस वर्ष सावन का महीना 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन का पहला दिन सनातन धर्म में बहुत विशेष माना गया है। ज्योतिषों के अनुसार, इस वर्ष सावन के पहले दिन पर आयुष्मान योग बनने जा रहा है। इसके साथ इस दिन चंद्रमा का स्थान मकर राशि में रहेगा। सावन में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में आ रही हैं सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

Sawan somvar dates सावन 2021 सोमवार की तिथियां 

  1. सावन 2021 के पहले सोमवार की तिथि- 26 जुलाई 2021
  2. सावन 2021 के दूसरे सोमवार की तिथि- 2 अगस्त 2021
  3. सावन 2021 के तीसरे सोमवार की तिथि- 9 अगस्त 2021
  4. सावन 2021 के चौथे सोमवार की तिथि-16 अगस्त 2021

सावन सोमवार व्रत का महत्‍व 

सावन सोमवार का व्रत रखने वाली महिलाओं को सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है। कुंवारी कन्याएं भी सावन सोमवार का व्रत योग्य वर पाने के लिए करती हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, जो भक्त सावन सोमवार का व्रत रखता है उसे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस माह में मां पार्वती की पूजा करना भी लाभदायक माना गया है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर