Shani Gochar 2022: आज इस राशि में गोचर करेंगे शनिदेव, 6 राशियों पर पड़ेगा असर

Rashi Parivartan 2022: 12 जुलाई को शनिदेव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शनिदेव के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव 6 राशियों पर पड़ेगा। इतना ही नहीं इन 6 राशियों पर इस गोचर का प्रभाव पूरे 6 महीने तक पड़ेगा।

Shani Rashi Parivartan
शनि राशि परिवर्तन 
मुख्य बातें
  • मकर राशि में होगा शनि का गोचर
  • शनि के गोचर से 6 राशियां होंगी प्रभावित
  • 7 जनवरी 2023 तक मकर राशि में रहेंगे शनि

Shani Rashi Parivartan 2022: सभी नौ ग्रहों का प्रभाव किसी न किसी राशि पर नकारात्मक या सकारात्मक रूप से जरूर पड़ता है। बात करें अगर शनि ग्रह की तो शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव के स्वभाव से ना सिर्फ भक्त बल्कि देवतागण भी रखते हैं। क्योंकि शनि देव कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनिदेव 5 जून 2022 को कुंभ राशि में वक्री होकर 23 अक्टूबर 2022 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। अब 12 जुलाई को शनि मकर राशि में गोचर करेंगे जोकि 7 जनवरी 2023 तक मकर राशि में ही रहेंगे और इसके बाद फिर से कुंभ राशि में उनका गोचर होगा। इस गोचर का 6 राशियों पर पूरे 6 माह के लिए प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। शनिदेव के इस राशि परिवर्तन से इन राशियों के जीवन में तमाम तरह की मुश्किलें भी आ सकती है। जानते हैं कौन सी है वह छह राशियां और शनि के गोचर से इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

इन राशियों पर पड़ेगा असर

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले जातकों को शनि की ढैया का सामना करना पड़ सकता है। कलह-क्लेश, तनाव और वाद-विवाद जैसी स्थिति बढ़ेंगी। आर्थिक खर्च भी बढ़ेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें क्योंकि इस राशि के जातकों को दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read: Sawan 2022 Festival: सावन के महीने में भगवान शिव को चढ़ाते हैं बेलपत्र, तो इन नियमों का रखें ध्यान

मेष राशि (Aries)

शनिदेव की इस गोचर से मेष राशि वालों पर आर्थिक संकट का साया मंडरा सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में भी परेशान हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

बात करें कर्क राशि की तो इस राशि के लोगों के काम भी बनते- बनते बिगड़ जाएंगे। किसी भी काम में मेहनत अधिक होगी लेकिन मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होगी। साथ ही आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ सकता है।

तुला (Libra)

शनि के मकर राशि में गोचर से तुला राशि वाले जातकों को शनि की ढैया का सामना करना पड़ेगा। इस राशि के जातकों को मानसिक और शारीरिक कष्ट का भी सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) 

धनु राशि वालों पर भी शनि के गोचर का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के लोगों को धन हानि, पारिवारिक वाद-विवाद और मान-सम्मान में हानि पहुंच सकती है।

Also Read: Sun Transit in July: 16 जुलाई को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों को होगा फायदा

कुंभ राशि (Aquarius)

इस राशि के लोगों को अचानक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन बेचैन रहेगा और खर्चों में अनावश्यक वृद्धि होगी। कई नए व्यापार की सोच रहे हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ नहीं है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर