Shani Jayanti 2022: कब है शनि जयंती, इस विधि से करेंगे पूजा तो प्रसन्न होंगे शनिदेव

Shani Jayanti 2022 Puja Vidhi: शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव के जन्मोत्सव के रूप में शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ माह के अमावस्या के दिन मनाई जाती है। शनि जंयती के दिन शनि देव की पूजा करने से भक्तों को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

Shani Jayanti
शनि जयंती 
मुख्य बातें
  • निष्पक्ष न्याय के देवता हैं शनि देव
  • शनि देव के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है शनि जंयती
  • 30 साल बाद इस बार शनि जंयती पर बनेगा शुभ संयोग

Shani Jayanti 2022 Date Muhurat Puja Vidhi: हिंदू धर्म में कई व्रत-त्योहार और पूजा-पाठ होते हैं, जिसमें शनि जयंती भी एक है। शनि देव को निष्पक्ष न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव यदि पूजा से प्रसन्न होते हैं तो आपको मनोवांछित फल मिलता है। वहीं अगर आप पर शनि की साढ़े साती या शनि ढैय्या है तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शनि देव की पूजा करना जरूरी है। शनि जयंती का दिन कर्मफलदाता को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन होता है। शनि जंयती हर साल ज्येष्ठ माह के अमावस्या के दिन पड़ती है। इसे भगवान शनि देव के जन्मोत्सव के रूप में हर साल मनाया जाता है। इस साल शनि जयंती सोमवार, 30 मई 2022 को पड़ रही है। जानते हैं सूर्यपुत्र शनि देव की जयंती की पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व के बारे में।

Also Read: Vat Savitri 2022: आखिर क्यों वट सावित्री पर होती है बरगद के पेड़ की पूजा, जानें इसका धार्मिक महत्व

बेहद शुभ योग में मनेगी शनि जयंती

इस बार शनि जयंती पर बेहद खास संयोग बन रहा है। इस साल शनि जयंती के दिन सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत भी है। कहा जाता रहा है कि ऐसा संयोग पूरे 30 साल बाद बन रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि का विशेष योग भी बन रहा है।  

Also Read: Apara Ekadashi 2022: कब है अपरा एकादशी, जानें व्रत, तिथि, पूजा विधि और महत्व

शनि जंयती पूजा विधि

शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर शनि देव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। पूजा के स्थान पर या पूजा की चौकी पर काले रंग का कपड़ा बिछाकर शनि देव की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। बता दें कि शनिदेव की प्रतिमा के रूप में सुपारी रखी जाती है। इसके बाद शनि देव को नीले फूल, फल, सिंदूर ,कुमकुम,काजल, अक्षत आदि अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि जयंती के दिन काले तिल, काली दाल, काले वस्त्र जैसी चीजों का अपने सामार्थ्य अनुसार दान जरूर करें।

शनि जयंती पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। शनिदेव निष्पक्ष न्याय के देवता कहे जाते हैं। जो भक्तों को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनि जंयती की बात करें तो जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़े साती या शनि ढैय्या होती है, उसके प्रभाव को कम करने के लिए शनि जयंती के दिन पूजा-पाठ करना चाहिए। शनि जंयती पर शनि शांति पूजा और शनि तेलभिषेक का अनुष्ठान करने से कुंडली में शनि का प्रभाव भी दूर होता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर