Shani Transit 2022 Rashifal: ढाई महीने के लिए कुंभ में शनि का गोचर, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Shani Transit 2022 in Kumbh Horoscope: 29 अप्रैल से शनि का गोचर कुंभ राशि में रहेगा। शनि देव इस राशि में ढाई महीने के लिए रहेंगे। शनि देव के राशि बदलने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। देखें शनि देव के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या असर पड़ सकता है।

shani dev, shani transit 2022,
shani transit 2022, 

Shani Transit 2022 in Aquarius Horoscope: शनि एक राशि में लगभग  ढाई वर्ष रहते हैं।29 अप्रैल 2022 को शनि मकर से कुम्भ में प्रवेश कर 02 वर्ष 06 माह उसमें रहेंगे। कुम्भ का स्वामीग्रह शनि है। शनि न्याय के कारक ग्रह हैं। पूर्व जन्म के पापों का प्रायश्चित करवाते हैं। शनि ला, मैनेजमेंट, आईटी व मीडिया का कारक ग्रह है। शनि का कुम्भ में होना बहुत ही शुभ है। भारत  विकास के पथ पर विश्व के बड़े देशों में अग्रणी रहेगा। देश विश्व गुरु बनेगा। कुम्भ का स्वामी ग्रह शनि न्याय का कारक ग्रह है। वैशाख का पवित्र महीना है। पवित्र नदी में स्नान करें। दान पुण्य करें। तिल ,तेल काला वस्त्र व गरीबों में भोजन का दान अनन्त गुणा फलदायी है। 

शनि का कुम्भ राशि में होना व्यवसाय जगत केलिए बेहतर है। कुम्भ, मकर व मीन पर शनि की साढ़े साती चलेगी। कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल हो सकता है। कुछ हिट फिल्में आएंगी। फ़िल्म व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ है। 

शनि के कुंभ में गोचर 2022 का राशिफल

1. मेष- शनि एकादश रहेंगे। जॉब में किसी नए  प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। शिक्षा में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें।

2. वृष- शनि दशम रहेंगे। जॉब व व्यवसाय में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी।आप जॉब को और बेहतर करेंगे तथा कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।
 
3. मिथुन- कुम्भ में  शनि का नवम गोचर बहुत ही शुभ है। धन के लेन देन के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। प्रतिदिन अन्न का दान बहुत ही शुभ है। आसमानी रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक शनिवार को भोजन कराएं। 

4. कर्क- अष्टम शनि शुभ है। व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों के लिए सफलता का समय है। मकान क्रय कर सकते हैं। जॉब में मित्र आपकी मदद करेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। चावल व उड़द का दान करते रहें। 

5. सिंह- सप्तम शनि जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में सफलता का चांस देगा। छात्र सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। पीला रंग शुभ है। गाय को भोजन देते रहें। भगवान विष्णु की उपासना करते रहें। 

6. कन्या-  खष्ठम शनि आपके लिए बहुत ही टर्निंग प्वाइंट है। जॉब सम्बंधित कई महत्वपूर्ण व बड़े निर्णय इस समय लेंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। शनि उपासना करते रहें।

7. तुला- पंचम शनि संतान को लाभ देंगे। यह समय व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। यह गोचर छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। शनि व्यवसाय में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक- चतुर्थ शनि गृह निर्माण सम्बन्धी कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। जॉब में रुके धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी प्रगति है। लाल व नीला रंग शुभ है।                      

9. धनु- तृतीय शनि जॉब व व्यवसाय में सफल करेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। प्रतिदिन अन्न दान करते रहें। राजनीतिज्ञ अपने करियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

10. मकर- शनि का कुम्भ यानी द्वितीय गोचर जॉब में बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। जॉब सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गुड़ व तिल का दान करते रहें।

11. कुम्भ- शनि 2 वर्ष 06 माह इसी राशि में रहकर छात्रों को करियर में आशातीत सफलता देंगे। गृह निर्माण सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। स्वास्थ्य सुख की बाधाएं दूर होंगी। हरा व सफेद  रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को शनि के बीज मंत्र का जप करें व तिल का दान करें।

12. मीन- द्वादश शनि जॉब सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न करेंगे। राजनीति में आपके लिए उपलब्धियों का समय है। शनि का यह गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को  कोई बड़ा अवसर दे सकता है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पीला व नीला रंग शुभ है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर