Shardiya Navratri 2022 Date, Muhurat: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना की तिथि और शुभ मुहूर्त 

Shardiya Navratri 2022 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat (शारदीय नवरात्रि कब है 2022): हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होती है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। यहां देखें इस वर्ष शारदीय नवरात्रि कब से प्रारंभ हो रही है। 

Shardiya Navratri 2022 Star and End Date in India, Ghatsthapana 2022 Date and Shubh Muhurat
Shardiya Navratri 2022 Date (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है शारदीय नवरात्रि।
  • प्रतिपदा तिथि पर की जाती है घट स्थापना।
  • नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की होती है पूजा।

Shardiya Navratri 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: मां शक्ति के आराधना के 9 दिन का विशेष महत्व है। भारत में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इन 9 दिनों में हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में लीन हो जाता है और उनके नौ स्वरूपों की पूजा करता है। इस त्योहार के दौरान मां दुर्गा को लोग अपने घरों में स्थापित करते हैं और उनके नाम की अखंड ज्योति रखते हैं। नवरात्र में लोग मां की भक्ति के लिए जागरण भी रखते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होती है। यहां देखें इस वर्ष शारदीय नवरात्रि कब से प्रारंभ हो रही है।

Dussehra 2022 Date, Muhurat: इस वर्ष विजयदशमी कब? दशहरा पर रहेंगे यह शुभ योग, जानें तिथि और मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि 2022 तिथि (Shardiya Navratri 2022 Star and End Date in India)

शारदीय नवरात्रि 2022- 26 सितंबर 2022 से 5 अक्टूबर 2022 तक (Shardiya Navratri 2022 Star and End Date)

शारदीय नवरात्रि 2022 प्रारंभ तिथि- 26 सितंबर 2022 (Shardiya Navratri 2022 Start Date)

प्रतिपदा तिथि आरंभ- 26 सितंबर 2022 सुबह 3:23

प्रतिपदा तिथि समापन- 27 सितंबर 2022 सुबह 3:08 

Karwa Chauth 2022 Date, Muhurat: कब है करवा चौथ, जानें पूजा मुहूर्त और‌ चांद निकलने का समय

घटस्थापना का मुहूर्त- 26 सितंबर 2022 सुबह 6:17 से 7:55 तक (Ghatsthapana 2022 Date and Morning Shubh Muhurat)

घटस्थापना पर अभिजीत मुहूर्त- 26 सितंबर 2022 सुबह 11:54 से 12:42 तक (Ghatsthapana 2022 Date and Shubh Muhurat)

शारदीय नवरात्रि समापन तिथि- 5 अक्टूबर 2022 (Shardiya Navratri End Date)

नवरात्रि पर क्या है घटस्थापना का महत्व?(Significance of Ghatsthapana) 

नवरात्रि पर घटस्थापना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि कलश में ग्रहों, नक्षत्रों और देवी-देवताओं का वास होता है। यह सुख-समृद्धि लेकर आता है और इसे मंगल कार्य का प्रतीक माना गया है। नवरात्रि पर लोग अपने घरों में घट स्थापित करके समस्त शक्तियों का आवाहन किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, घट स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर