Asta Shukra: सिंह राशि में अस्त होने वाला है शुक्र, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Shukra Asta: 15 सितंबर को शुक्र ग्रह अस्त होने वाला है। शुक्र के अस्त होते ही उसकी शक्तियां कमजोर पड़ जाती हैं और इंसान को मिलने वाली सुख-समृद्धि घटने लगती हैं। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से इनकी मुश्किलें कम हो सकती हैं।

Asta Shukra
सिंह राशि में अस्त होने वाला है शुक्र 
मुख्य बातें
  • 15 सितंबर को अस्त होगा शुक्र
  • 4 राशि वालों की बढ़ेगी दिक्कत
  • जानें, इसके प्रभाव से बचने के उपाय

Shukra Asta: सुखों के प्रदाता शुक्र सिंह राशि में अस्त होने वाले हैं। ज्योतिषविदों के अनुसार, 15 सितंबर दिन गुरुवार को शुक्र दोपहर तकरीबन ढाई बजे अस्त हो जाएगा। हिंदू धर्म में शुक्र को सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि शुक्र के अस्त होने पर उसकी शक्तियां क्षीण हो जाती हैं। इसके बाद उनकी उपासना से भौतिक सुखों का फल प्राप्त नहीं हो पाता है। 15 सितंबर के बाद कुछ जातकों के लिए स्थिति ऐसी ही हो जाएगी।कई जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि की कमी आएगी। आइए आपको शुक्र के अस्त होने पर कुछ जरूरी उपाय बताते हैं।

कब है शुक्र ग्रह अस्त?
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि जब भी कोई ग्रह सूर्य के निकट जाता है तो सूर्य की शक्तियां उसे अस्त कर देती हैं। 15 सितंबर की तारीख को भी कुछ ऐसी ही होगा। इस दिन शुक्र और सूर्य के बेहद नजदीक होने की वजह से शुक्र अस्त हो जाएगा। ऐसे में अस्त शुक्र निर्बल हो जाएंगे, जिसका सीधा असर जातकों पर पड़ेगा।

Also Read: Vastu Tips: घर में रखी ये 5 अशुभ चीजें बढ़ाती हैं दुर्भाग्य, आज ही निकाल बाहर करें

चार राशियों पर सबसे ज्यादा असर
शुक्र के अस्त होने से चार राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा असर होगा। 15 सितंबर को शुक्र के अस्त होते ही मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के किस्मत के सितारे धुंधले पड़ने लगेंगे। इन राशि के जातकों को सामान्य जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी इनके हालात पहले जितने सुगम नहीं रह जाएंगे। इसलिए इन्हें संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

Also Read: पंचमी के श्राद्ध को क्यों कहते हैं कुंवारा पंचमी? जानें, इस दिन क्या करें क्या नहीं

ये राशि वाले रहें निश्चिंत
मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों पर अस्त शुक्र का कोई असर नहीं होगा। इन राशि वालों का जीवन पहले की तरह ही सामान्य रहने वाला है। यदि अस्त शुक्र से जुड़ी समस्याएं आपको ज्यादा परेशान कर रही हैं तो हर शुक्रवार को उपवास करें और शुक्र देव के बीज मंत्र 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' का जाप करें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर