स्त्रियों की हथेली में ऐसी रेखाएं होने पर आ सकती हैं कई दिक्कतें, प्रेगनेंसी में परेशानी की ओर भी इशारा

माना जाता है हमारे हाथों की रेखाएं भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हस्त रेखा शास्त्र के जरिए भविष्य में आने वाली खुशियों और बाधाओं के बारे में पता किया जा सकता है।

palm
सांकेतिक फोटो 
मुख्य बातें
  • हाथों की रेखाओं से पता चलता है भविष्य
  • रेखाएं परोशानियों की तरफ करती हैं इशारा
  • जीवन रेखा, भाग्य रेखा-हृदय रेखा अहम

कहा जाता है कि हाथ की रेखाएं हमारे भविष्य के कई राज खोलती हैं। हाथ की रेखाएं आने वाली खुशियों और उज्जवल भविष्य के साथ बाधाओं को भी दर्शाती हैं। बताया जाता है कि हथेली पर तीन सबसे अहम रेखा होता हैं, जीवन रेखा, भाग्य रेखा और हृदय रेखा। दांपत्य जीवन, सेक्सुअल लाइफ, फैमिली लाइफ आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कई बार हथेली पर शुक्र पर्वत को देखा जाता है। इस पर्वत के आसापस कुछ ऐसे निशान बने होते हैं, जिसने स्त्रियों को गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों का पता लगाया जा सकता है।

जालीदार चिह्न

अगर महिलाी की हथेली पर शुक्र पर्वत पर जालीदार चिह्न बन रहा है तो यह भविष्य में गर्भपात की ओर इशारा करता है। 

द्वीप चिह्न

अगर किसी महिला के हथेली में शुक्र पर्वत के नीचे कलाई की रेखा द्वीप चिह्न बना रही है तो इसका मतलब यह है कि भविष्य में उस महिला की संतान पर कोई आंच आ सकती है। अगर कलाई की रेखा अंदर की तरफ मुड़ रही है तो इसका मतलब है कि गर्भधारण करते समय उन्हें कई दिक्कतओं का सामना करना पड़ सकता है। 

जीवन रेखा का टूटना

जिन महिलाओं की जीवन रेखा टूटी है और इस रेखा का एक हिस्सा शुक्र पर्वत की तरफ मुड़ रहा है तो प्रजनन के दौरान परेशानी आ सकती है। 

संतानहीन 

अगर छोटी उंगली से होते हुए कोई रेखा बीच की उंगली तक जाती है तो महिला या पुरुष का एक्सीडेंट भविष्य में हो सकता है। इसके अलावा ऐसे स्त्री और पुरुष जीवन भर संतानहीन रह सकते हैं। 

क्रॉस का चिह्न

अगर किसी महिला के हाथ पर बीच की उंगली और चौथी उंगली के मध्य में क्रॉस बन रहा है तो इसका मतलब की वह जीवनभर बांझ रह सकती है। वहीं, ऐसा ही चिह्न पुरुष के हाथ में बन रहा है तो उसे सेक्सुअल लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 यौन समस्या

अगर किसी पुरुष के हथेली में शुक्र पर्वत पर क्रॉस बन रहा है तो उस पुरुष को अपने जीवन में यौन संबंधित परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर