Ravivar Upay: ग्रहों के राजा को करना चाहते हैं प्रसन्न तो रविवार के दिन आंवले के पेड़ में करें जल अर्पित

Sunday Remedies: रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देवता को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देवता की विधि विधान से पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन विशेष उपाय करने से व्यक्ति हर कष्टों से मुक्ति पाता है।

Worship Lord Suryadev
सूर्यदेव को प्रसन्न करने के उपाय 
मुख्य बातें
  • रविवार के दिन सूर्य देवता की विधि विधान से पूजा करने पर सुख शांति व यश की प्राप्ति होती है
  • सूर्य को नौ ग्रहों में राजा माना गया है
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देवता की पूजा करने से ग्रहों के सभी दोषों को दूर किया जा सकता है

Ravivar Ke Jyotish Upay: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे ही रविवार का दिन भगवान सूर्य देवता को समर्पित है। इस दिन सूर्य देवता की विधि विधान से पूजा करने पर सुख शांति व यश की प्राप्ति होती है। सूर्य को नौ ग्रहों में राजा माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देवता की पूजा करने से ग्रहों के सभी दोषों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति आर्थिक समस्या से मुक्ति पाता है व कर्ज से छुटकारा पाता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो जाती है। आइए जानते हैं ग्रहों के राजा सूर्य को प्रसन्न करने के आसान उपाय।

Also Read-  Hartalika Teej Vrat 2022 Arti: हरतालिका तीज के दिन करें ये आरती, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीष

आंवले के पेड़ में करें जल अर्पित

कई बार काम बनते बनते बिगड़ जाते हैं। लाख कोशिश करने के बावजूद भी काम संपन्न नहीं हो पाता है। ऐसे में सूर्य देवता की पूजा बेहद लाभदायक होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन आंवले के पेड़ में जल अर्पित करें। इसके बाद आंवले के पेड़ को प्रणाम करें। अगर आंवले का पेड़ न हो तो आंवले का फल मंदिर में दान करें। इससे हर काम आसानी से बनने लगेंगे।

21 बार करें इस मंत्र का जाप

जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए रविवार के दिन सूर्य देवता के मंत्र का 21 बार जाप करें। 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:'।  इस मंत्र  का जाप करने से घर में सुख शांति व समृद्धि बनी रहेगी।

Also Read- Ganesh Chaturthi 2022 Ganesh Stotra: गणेश स्त्रोत का पाठ करने से दूर होंगी सभी पीड़ाएं, ऐसे करें शुरुआत

सूर्य देवता को दें अर्घ्य

कुंडली में मौजूद दोष को दूर करने के लिए व सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए हर रविवार सूर्य देवता को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते वक्त 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' का जाप करें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर