Surya Grahan 2022 April: सूर्य ग्रहण 2022 अप्रैल में कब लगेगा, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Solar Eclipse 2022 April date and time in India: भारत में साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल महीने में लगने वाला है। यहां आप सूर्य ग्रहण का डेट, समय और इससे जुड़ी जरूरी बातें जान सकते हैं।

Surya Grahan 2022 April, solar eclipse 2022 date and time in india
Surya Grahan 2022 April 
मुख्य बातें
  • भारत में साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल महीने में लगने वाला है
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण अशुभ होता है
  • इस आर्टिकल से आप सूर्य ग्रहण कब, कहां और किस जगह दिखेगा ये सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

Solar Eclipse April 2022: खगोल शास्त्र के अनुसार साल 2022 में भारत में पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा (Solar Eclipse 2022 in India), तो दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। सूर्य ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है। धार्मिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। यदि सूर्य ग्रहण दिखाई देता है, तो भारत में उसे सूत काल माना जाता है। ऐसे समय में हमारे देश में कोई भी धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं। आपको बता दें, सूर्य ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ नहीं माना जाता। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भ में पल रहे बच्चे का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। 

अप्रैल 2022 में सूर्यग्रहण का समय (Surya Grahan 2022 Timings in india)

भारत में साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि से 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण है। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इस समय सूतक काल के नियम नहीं लागू किए जाएंगे। साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण सिर्फ दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में ही दिखेगा।  

क्यों लाभदायक माना गया है टाइगर स्टोन, जानें क्या है नाम के पीछे की कहानी और इसे पहनने के फायदे

सूर्य ग्रहण कब लगता है

जब चंद्रमा सूर्य से ढक जाता है, तो सूर्य की किरण धरती तक नहीं पहुंच पाती है, जिसकी वजह से धरती पर अंधेरा छा जाता है। इस समय को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आपको बता दें, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है। जब सूर्य की किरण धरती पर कम मात्रा में पहुंचती है, तो उसे आंशिक सूर्य ग्रहण करते है और जब सूर्य की किरणें धरती पर बिल्कुल नहीं पहुंचती तो उसे पूर्ण सूर्यग्रहण कहते हैं। कुछ लोग सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखते हैं। यदि आप इस तरह का काम करते हैं, तो आज से ही ऐसा करना छोड़ दें। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए हमेशा चश्मा, दूरबीन या बॉक्स प्रोजेक्ट का इस्तेमाल करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर