लाइफ में मिल रहे हैं ये 5 संकेत, तो शुरू होने वाला है बुरा वक्त

आध्यात्म
Updated Jan 07, 2018 | 09:34 IST | Shivam Pandey

ग्रह कुंडली में गलत स्थिति में होते हैं तो इंसान की जीवन में उसका असर बुरा पड़ता है। लेकिन ये बुरा समय अपने साथ कुछ संकेत लेकर भी आता है।

बुरा समय के  शुरू होने से पहले व्यक्ति के बनते काम बिड़गने लग जाते हैं।  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्ली. मनुष्य की कुंडली में ग्रह परिवर्तन से व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है। कुंडली में ग्रह सही स्थिति में होते हैं तो उसके जीवन में सब कुछ अच्छा होता है। अगर ग्रह कुंडली में गलत स्थिति में होते हैं तो इंसान की जीवन में उसका असर बुरा पड़ता है। लेकिन ये बुरा समय अपने साथ कुछ संकेत लेकर भी आता है।

रव‍िवार को न दें तुलसी को जल, भुगतना पड़ सकता है बुरा फल

खो जाती है कीमती वस्तु
बुरे समय के संकेतों में सबसे पहला संकेत है महंगी वस्तु का खो जाना। जब इंसान का बुरा समय शुरू होता है तो उसकी कोई मंहगी वस्तु गुम हो जाती है और काफी कोशिशों के बाद भी वह चीज नहीं मिलती है। इसके चलते धन की हानि भी होती है। 

Also Read: हनुमान जी को तुलसी दल, शिवजी को धतूरा, जानें क्या है देवताओं के प्रिय फूल

आसान कामों में आती हैं मुश्किलें
बुरा समय के  शुरू होने से पहले व्यक्ति के बनते काम बिड़गने लग जाते हैं। इसके अलावा काम में कोई बाधा आने लगती है। कई बार आसानी से होने वाले कामों में भी मुश्किल आने वाली होती है। इसके अलावा इंसान का जब बुरा समय शुरू होता है तो घर में कोई पालतू जानवर जैसे- कुत्ता, भैस आदि मर जाता है। ऐसा बुरा समय शुरू से पहले होने लगता है।

Bad times

Also Read: पूजा में जमीन पर रखी ये चीजें तो नहीं मिलेगा पुण्‍य फल

आर्थिक तंगी और पुरानी बीमारी 
घर में आर्थिक तंगी भी बुरा समय आने की ओर इशारा करती है। कोई पुरानी बीमारी का आना बुरा समय आने की ओर संकेत करती है।इसके अलावा जब किसी पर झूठे आरोप लगने शुरू हो जाते हैं या कोर्ट कचहरी के मामले में फंस जाता है तो समझना चाहिए बुरा समय शुरू होने वाला है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर