शनिवार की सुबह दिखें ये ‘तीन चीजें', तो मिलने वाला है शुभ समाचार

आध्यात्म
Updated Jan 20, 2018 | 08:15 IST | Shivam Pandey

शनिवार के दिन शनि पूजा और उपाय करना विशेष फलदायी माने जाते हैं।ऐसे में कुछ ऐसी वस्तुएं या संकेत भी हैं जिन्हें शनिवार के दिन देखना बहुत शुभ होता है।

शनि देव  |  तस्वीर साभार: TOI Archives

नई दिल्ली. शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। मान्याताओं के अनुसार शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार दंड देते हैं। यही वजह है कि जब किसी जातक पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती आती है तब उसे उनके प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए बहुत से उपाय करने पड़ते हैं। 

Read: मौनी अमावस्या 2018: मौन रहना होता है शुभ, गंगा स्‍नान का भी महत्‍व

बरसने वाली है शनि की कृपा
हिन्दू मान्यताओं के अंतर्गत हफ्ता का हर दिन किसी ना किसी विशिष्ट देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिस तरह रविवार का दिन भगवान सूर्य, सोमवार का दिन महादेव को समर्पित है उसी कड़ी में शनिवार के दिन शनि पूजा और उपाय करना विशेष फलदायी माने जाते हैं। साथ ही साथ कुछ ऐसी वस्तुएं या संकेत भी हैं जिन्हें शनिवार के दिन देखना बहुत शुभ होता है। ऐसे में शनिवार की सुबह आपको नजर आ जाए तो इसका मतलब यह है कि आपके ऊपर शनि की कृपा बरसने वाली है।

Shani Dev

Also Read: एक ऐसा महीना जिसका हर द‍िन माना जाता है शुभ 

भिखारी और गरीब 
हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक अगर शनिवार की सुबह कोई भिखारी या गरीब व्यक्ति आपके दरवाजे के सामने आ जाए तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाएगा। लेकिन अगर आपने इन्हें डांटकर भगा दिया तो समझ लीजिए शनिदेव का प्रकोप आपके ऊपर बरसने वाला है।

Also Read: ये रहा 2018 का पूरा कैलेंडर, जान‍िए कब है कौन सा व्रत और त्‍योहार 

सफाई कर्मचारी को दें काला कपड़ा 
शनिवार की सुबह यदि आपको कोई सफाई कर्मचारी नजर आ जाए या आप किसी को झाड़ू लगाते देख लें तो इसे भी बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। उन्हें एक काल कपड़ा या कुछ रुपए जरूर दें। यह इस बात का संकेत है कि जिस काम के लिए आप घर से बाहर जा रहे हैं वह अवश्य सफल होने वाला है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर