Feng Shui Tips: घर पर रख लें फेंगशुई के ये 3 शोपीस, खुल जाएगी किस्मत, पॉजिटिविटी से भर जाएगा घर

Feng Shui Tips For Home: फेंगशुई से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। चीनी वास्तु शास्त्र यानि फेंगशुई में कुछ ऐसे शोपीस के बारे में बताया गया है, जिसे घर पर रखने से नकारात्मकता दूर होती है और घर पर खुशियों का आगमन होता है।

feng shui showpiece
फेंगशुई शोपीस 
मुख्य बातें
  • फेंगशुई शोपीस से घर आती है गुडलक
  • धातु का कछुआ कहलाता है पॉजिटिविटी की खान
  • फेंगशुई शोपीस से दूर होता है वास्तु दोष

Feng Shui showpiece For Home: वास्तु शास्त्र के समान ही फेंगशुई में भी घर से जुड़ी सकारात्मक और नकारात्मक चीजों के बारे में बताया गया है। फेंगशुई से जुड़ी ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें घर पर रखने से सुख समृद्धि और तरक्की के मार्ग खुलते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों से घर की सजावट करते हैं। इसमें  पौधे, पेंटिंग, महंगे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण आदि जैसी चीजें शामिल हैं। शोपीस को भी घर की सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे घर आकर्षक और खूबसूरत दिखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, शोपीस से सिर्फ आपके घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ती बल्कि इसका संबंध सुख-समृद्धि और तरक्की से भी जुड़ा होता है। यहां हम आपको बताएंगे फेंगशुई से जुड़े कुछ ऐसे शोपीस के बारे में जिन्हें घर पर रखने से आपका घर खुशियों से भर जाएगा और नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। इतना ही नहीं फेंगशुई के इन शोपीस को घर पर रखने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं। जानते हैं फेंगशुई के कुछ ऐसे ही शोपीस के बारे में..

फेंगशुई कैट

 फेंगशुई में कैट यानी बिल्ली की मूर्ति को घर पर सजाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वहीं हिंदू धर्म में बिल्ली का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से भी होता है। चीनी शास्त्र के अनुसार अगर आप फेंगशुई कैट को अपने घर या ऑफिस में रखते हैं, तो इससे आपका सोया भाग्य भी जाग जाएगा और धन की प्राप्ति होगी। बता दें कि फेंगशुई कैट कई तरह के आते हैं। मार्केट में आपको कई रंगों में फेंगशुई कैट के शोपीस मिल जाएंगे। लेकिन सुनहरे रंग की कैट को धन प्राप्ति के लिए खास माना गया है। इसके अलावा हरे रंग की फेंगशुई कैट को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

Also Read: Vastu Tips: कुंवारे लोग बेडरूम में न रखें ये चीजें, शादी में हो सकती है ज्यादा देरी

धातु का कछुआ 
फेंगशुई के अनुसार शोपीस में धातु का कछुआ को भी बेहद शुभ माना गया है। यह घर पर पॉजिटिविटी लाने के लिए सबसे अच्छा शोपीस माना जाता है। इसे आप घर की उत्‍तर दिशा में रखें। इससे नौकरी-कारोबार से जुड़े क्षेत्र में खूब सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही क्रिस्‍टल वाला कछुआ रखने से आर्थिक समस्याएं दूर होती है और धन प्राप्ति के आसार बनते हैं। बेहतर लाभ के लिए आप इसे पानी के भीतर रखें।

Also Read: Shani Gochar: 12 जुलाई को मकर राशि में होगा शनि का गोचर, इन 3 राशियों के लोग रहे सावधान

फेंगशुई ऊंट

ऊंट को संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई ऊंट घर पर रखने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। आय के स्त्रोत बढ़ते हैं घर से नकारत्मकता दूर होती है। इसे घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर