Tricks For Good Luck: भाग्य में चार चांद लगाने हों तो इन सरल उपायों को आजमाएं

Tips and Tricks For Good Luck: यह सरल और सहज उपाय तमाम ज्योतिष की पुस्तकों में बताए गए हैं। इन उपायों को करने से भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। भाग्योदय होता है। धन की कमी दूर होती है। धनधान्य जीवन होता है। काम धंधे में वृद्धि होती है। इन उपायों को कर लाभ लिया जा सकता है।

Astro Tips For Good Luck
Good Luck Tips  
मुख्य बातें
  • नियम धर्मो का पालन करना चाहिए
  • आस्थाओं पर विश्वास करना चाहिए
  • भाग्य वृद्धि हेतु ज्योतिषीय परामर्श लेने चाहिए

Tricks For Good Luck: भाग्य में कर्म का भी योगदान होता है। गलत कर्म करने से भी भाग्य बंद हो जाता है। भाग्य में समय और स्थान का भी बहुत महत्व होता है। कभी-कभी जाने अंजाने हम ऐसे कार्य कर जाते हैं जिससे दुर्भाग्य हम पर हावी हो जाता है। अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर जीवन में सुख और दुख मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में गुडलक के लिए कई ऐसे उपाय बताए हैं। जिनके करने से ना सिर्फ आपका भाग्य आपका साथ देगा बल्कि जीवन में उन्नति भी मिलेगी। साथ ही जीवन घर मकान दुकान व्यापर स्वास्थ शिक्षा से संबंधित समस्याओं का अंत भी होता है। जीवन में कई बार ऐसी परिस्थिति आती है।

जब अत्यधिक प्रयास व मेहनत करने पर भी सफलता प्राप्त नही हो पाती। योग्य व्यक्ति भी बेकारी का जीवन व्यतीत करता है। दुर्भाग्य मानव जीवन का सबसे दुखद हिस्सा होता है। व्यक्ति दीमक लगे हुये के समान अंदर ही अंदर खोखला हो जाता है। यदि अनेक प्रयत्नों के बाद भी आपका भाग्य साथ न दे रहा हो तो ये सभी ज्योतिषीय उपाय करें आपकों निश्चित रूप से भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त होगी साथ ही उचित लाभ प्राप्त होगा।

कैसे करें उपाय 

1. रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरें। मान्यता है कि हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व नीचे के भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है। बिगड़े काम बनने लगते हैं।

ससुराल में इन 4 राशि की लड़कियों का रहता है दबदबा, पति को रखती हैं कंट्रोल में

2. आपके घर में सुबह जो भोजन बनता है। उसमें से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार गाय में सभी देवताओं का निवास माना गया है। अगर प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं। और आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। क्योंकि एक गाय ही ऐसी है। जिसमें सभी देवी आपको एक ही साथ मिल जाएंगे।

3. चीटियों को आटा डालें अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत चमक जाए तो रोज चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे। पीपल के वृक्षणके नीचे डालेंगे तो औऱ भी अच्छा फल मिलेगा।

4. देवताओं को फूलों से सजाएं, घर में स्थापित देवी देवताओं को रोज फूलों से सजाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे ही हो। सच्चे मन से देवी देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर कर सकते हैं। स्नान करने के बाद तोड़े गए फूल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए ऐसा नियम है।

Chanakya Niti: जीवन में चाहिए शांति व खुशी तो क्रोध और दिखावा समेत इन चीजों से रहें दूर

5. सुबह करें झाड़ू पोछा घर को हमेशा साफ स्वच्छ रखना चाहिए। रोज सुबह झाड़ू पोछा करें। सूर्यास्त के बाद झाड़ू पोछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। तथा व्यक्ति को आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। 

6. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं अपने घर के आस पास कोई ऐसा तालाब झील या नदी का चयन करें जहां बहुत सी मछलियां हों। यहां रोज जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से जो यह उपाय करता है। कुछ ही दिनों में उसकी परेशानियां दूर होने लगती हैं। अगर किसी की जन्म पत्रिका में गुरु ग्रह को लेकर कोई परेशानी आ रही है। तो इस उपाय को 3 या फिर 12 बार करे। गुरु से जुड़ी परेशानियां कम होने लंगेगी।

7. रोज जब भी घर से निकलें तो उसके पहले अपने माता पिता और घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे। माता पिता के आशीर्वाद से आप पर आने वाला संकट टल जाएगा और आपके काम बनते चले जाएंगे।

8. पीपल पर जल चढ़ाएं रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। रविवार को छोड़ कर। मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही शुभ फल प्रदान करते हैं। इस पेड़ का महत्व इसी बात से जाना जा सकता है कि अर्जुन को गीता के उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को पेड़ों में पीपल बताया था।

9. घर कभी भी खाली हाथ न जाएं। बाहर से जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ ना जाएं। घर में हमेशा कुछ ना कुछ लेकर प्रवेश करें। इस से घर की बरकत हमेशा बनी रहती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर