Turtle Ring: इन राशि के लोग भूलकर भी न पहनें कछुए की अंगूठी, वरना सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाएगा

Turtle Ring Side Effects: अगर आपने कछुए की अंगूठी पहनी है या पहनने का मन बना रहे हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। कछुए की अंगूठी चार राशि वाले लोगों के लिए खतरनाक होती है। अगर आप की भी राशि इन चार राशियों में है तो ये अंगूठी आपके जीवन को बर्बाद कर सकती है।

Turtle Ring Side Effects
कछुए की अंगूठी 
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है कछुआ
  • कछुए की अंगूठी इन चार राशि वालों को नहीं करती सूट
  • कछुए की अंगूठी धारण करने से जान लें अपनी राशि

Turtle Ring Side Effects Zodiac Sign: हाथों को सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए कई लोग अंगूठी पहनते हैं। ये ऐसा आभूषण होता है, जिसे स्त्री और पुरुष दोनों ही पहन सकते हैं। बात करें अंगूठी की तो, अंगूठी सोना, चांदी, तांबा और पीतल जैसी कई धातुओं की बनी हो सकती है। वहीं कुछ लोग इसमें ज्योतिष की सलाह से अपनी राशि और ग्रह दशाओं की स्थिति के अनुसार रत्न भी जड़वाकर पहनने हैं। लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कछुए की अंगूठी के बारे में। कछुए की अंगूठी कई लोग पहनने हैं, क्योंकि कछुआ को जीत का प्रतीक माना जाता है। वहीं वास्तु और फेंगशुई में भी घर पर कछुए की शोपीस रखना बेहद शुभ माना जाता है।

धार्मिक दृष्टिकोण से भी कछुआ को भगवान विष्णु का अवतार (कच्छप अवतार) माना गया है। कछुए से जुड़ी इन्हीं सकारात्मक वजहों के कारण लोग कछुए की अंगूठी बनवाकर पहनते हैं। अगर आप ऐसे लोगों में शामिल है तो ये लेख आपके लिए है। क्योंकि ज्योतिष की माने तो 4 राशि वाले जातकों को भूलकर भी कछुए की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

Also Read: Chanakya Niti For Friend: आपके मित्र में है ये खास गुण तो जीवन में कभी नहीं मिलेगा धोखा, ऐसे करें पहचान

कछुए की अंगूठी से जीवन में आती है सकारात्मकता

ज्योतिष के अनुसार लोग किसी भी धातु में कछुए की अंगूठी को धारण कर सकते हैं। इससे जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और समृद्धि आती है। साथ ही कछुए की अंगूठी पहनने से तमाम समस्याएं और दोष भी खत्म हो जाती है। तरक्की के लिए भी कछुए की अंगूठी पहनने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि इस अंगूठी को पहनने से व्यक्ति के सोए भाग्य का भाग्योदय होता है।

ये चार राशि वाले भूलकर भी न पहनें कछुए की अंगूठी

वैसे तो कछुए की अंगूठी को पहनने के कई फायदे हैं। लेकिन मेष, वृश्चिक, मीन और कन्या राशि वाले जातकों को कछुए की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। अगर आप इस अंगूठी को पहनना भी चाहते हैं तो एक बार ज्योतिष की सलाह जरूर लें। वरना आपका जीवन और करियर मुश्किल में पड़ सकता है। हालांकि इस राशि के लोग घर पर कछुए को रख सकते हैं। इससे उन्हें सुख-सौभाग्य और सफलता मिलेगी।

Also Read: Ashadha Vinayak Chaturthi 2022: कब है आषाढ़ विनायक चतुर्थी, गणेशजी की कृपा पाने के लिए जरूर पढ़े ये व्रत कथा

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर