खराब है अगर कुंडली में शुक्र की दशा तो जरूर आजमाएं ये टोटके, मिलेगा कष्टों से निजात

आध्यात्म
Updated Jun 13, 2019 | 09:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शुक्र ग्रह अगर जातक की कुंडली में खराब हो तो इंसान जीवन भर दुखों और कष्टों से ही जूझता रहता है। सुख और शांति उसके जीवन से दूर रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो यहां रुठे शुक्र को मनाने का उपाय जरूर जान लें।

Upay to make shukra graha strong
Upay to make shukra graha strong  |  तस्वीर साभार: Instagram

शुक्र ग्रह वैभवशाली जीवन देने वाला होता है। जिस जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च स्थान पर हो और शुभ फल देने वाला हो उसके जीवन में सुख का आगमन बिना किसी प्रयास के होता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन राजा के समान होता है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में वह सब कुछ पाते हैं जो वह चाहते हैं, लेकिन इसके ठीक विपरीत जिनकी कुंडली में शुक्र रुष्ठ हों यानी नीच घर में बैठे हो या उनका घर में उनका शत्रु ग्रह भी मौजूद हो तो जातक को शुक्र ग्रह के वैभव का लाभ नहीं मिलता।

ऐसे व्यक्ति जीवन में तमाम मेहनत और निष्ठा के बाद भी वह स्थान नहीं पा पाता जो उसे मिलना चाहिए। ऐसे में शुक्र को प्रसन्न बेहद जरूरी है। तो आइए आज शुक्र ग्रह को मनाने के कु उपाय जानें जो उनके बुरे प्रभाव को सही कर सकें।

जानिए शुक्र का अन्य राशियों से संबंध
शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं लेकिन ये कन्या के लिए नीच है और मीन के लिए उच्च। शुक्र के मित्र राशि शनि और केतु हैं लेकिन सूर्य और चंद्र इसके शत्रु हैं। जबकि मंगल, राहु और गुरु के साथ शुक्र का समभाव संबंध है। शुक्र अगर नीच का हो तो जातक के जीवन में सुख और वैभव का सदा अभाव रहता है।

जानिए शुक्र कब-कब बुरे प्रभाव देता है

  • शुक्र के साथ राहु अगर एक ही घर में हो तो जातक को न धन सुख होगा न स्त्री सुख या पति सुख।
  • यदि शनि नीच का हो और शुक्र के साथ हो तो समझ लें जातक के बुरे दिन ही रहेंगे।
  • यदि आपके अंगूठे में दर्द रहता हो या अंगूठे के आसपास घाव या कोई भी समस्या हो तो शुक्र का प्रभाव अच्छा नहीं होता।
  • शुक्र ग्रह स्किन डिजीज देता है। साथ ही शुक्र गुप्त रोग का कारण बनता है।

सावधानी क्या बरतें अगर शुक्र दे रहा बुरे प्रभाव

  • पत्नी का सम्मान करें। किसी भी स्त्री के साथ अभद्रता कभी न करें। साथ ही पराई स्त्री से दूर रहें।
  • शुक्र नीच का है तो खुद घर की सफाई करें। खुद ही कपड़े आदि धुलें और घर को साफ रखें। साफ सुथरे कपड़े पहनें और स्नान रोज करें।
  • सुगंधित इत्र या सेंट का उपयोग जरूर करें क्योंकि शुक्र को यह बहुत पसंद है।

शुक्र को प्रसन्न करने के उपाय जानें

  • शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें।
  • शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़ों का दान गरीबों में करें।
  • जब भी आप भोजन बनाएं कुछ हिस्सा उसमें से गाय, कौवे और कुत्ते को देने के लिए निकालें।
  • दो मोती लें। इसमें एक बहते पानी में शुक्रवार को बहा दें दूसरा जीवन भर अपने पास रखें।
  • ऊ शुं शुक्राय नम: का जाप जरूर करें।
  • मोती, हीरा या ओपल अपने रिंग फिंगर में पहनें।

शुक्रवार को खुद भी सफेद वस्त्र धारण करें और सफेद चीजों को ही खाएं। इससे शुक्र का बुरा प्रकोप शांत होगा।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर