Vastu Shastra: जानें, घर और ऑफिस का कौन सा कोना दिलाएगा मान-सम्‍मान, ये हैं वास्तु दोष दूर करने के टिप्‍स 

आध्यात्म
Updated Mar 12, 2019 | 15:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Home and Office Vastu: दक्षिणी भाग वास्तु के अनुसार बहुत ही महत्वूपर्ण होता है। इस भाग को नजरअंदाज करना न केवल आपके मान-सम्मान पर भारी पड़ सकता है बल्कि ये आपके दुश्मनों की संख्या भी बढ़ाता है।

Vastu Shastra
Vastu Shastra  |  तस्वीर साभार: Getty Images

Vastu Shastra : कई बार मेहनत का फल नहीं मिलता क्योंकि आपकी मेहनत को सफल होने देने में कई कारक बाधा साबित होते हैं। कई बार दुश्मन इतने होते हैं कि वह आपको आगे न बढ़ते देख पाते हैं न ही आपको आगे बढ़ने देते हैं। अचानक से मान-सम्मान खोना, कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता न मिलना और बैठे-बिठाएं समस्याएं आना जैसी दिक्कते होने लगती हैं। 

आपका खुद का बिजनेस हो या नौकरी कुछ भी बेहतर नहीं चलता तो आपके लिए ध्यान देने की बात यह है कि आपके घर या ऑफिस का दक्षिणी भाग का वास्तु गड़बड़ है या वहां वास्तु के अनुसार कुछ बदलाव करना जरूरी है। तो आइए वास्तु के इन्हीं उपायों को जानें जो दक्षिणी भाग में होने जरूरी हैं।

Also read: शास्त्रों के अनुसार बेहद गुणीं होती हैं ये महिलाएं, जिस घर भी जाती हैं चमका देती हैं किस्मत

दक्षिण दिशा का वास्तु बदल कर बढ़ा सकते हैं अपना मान-सम्मान

घर या ऑफिस में जलाएं इस रंग की रौशनी 
दक्षिणी भाग में रौशनी का बहुत महत्व होता है। इसलिए खास कर शाम के समय घर या ऑफिस में दक्षिण भाग में लाल रंग की रौशनी होना बहुत जरूरी है। लाल रंग ऊर्जा का प्रतीक है और जब ये दक्षिणी भाग में रौशन होती है इससे कार्यस्थल की ऊर्जा भी बढ़ती है। लकड़ी के टेबल लैंप को प्राथमिकता देना चाहिए।

सजावटी चीजों पर ध्‍यान दें 
घर या ऑफिस के दक्षिण भाग को ज्यादा से ज्यादा फोकस करना होगा। यहां लाल रंग को महत्व दें। अगर आप यहां सजावटी चीजें जैसे लाल रंग की आयातकार मोमबत्ती रखें तो ये आपके लिए बहुत ही सकारात्मक बदलाव लाएगा।

करें लाल रंग के फर्नीचर का प्रयोग
ऑफिस का रिसेप्शन या घर के दक्षिणी कोने को अपने बैठने के लिए यूज करें। यहां लाल रंग का फर्नीचर लगाएं। साथ ही लाल पर्दे, कुशन, या फूल की सजावट करें।

Also read: बच्‍चों का पढ़ाई में नहीं लग रहा मन, तो अपनाएं ये वास्‍तु टिप्‍स 

दक्षिणी कोने में लगाएं विंडचाइम 
विंडचाइम भी दक्षिणी कोने में जरूर लगाएं। ये विंड चाइम अगर लकड़ी का हो और छह छड़ वाला हो तो ज्यादा बेहतर होगा।

ऐसे रखें लकड़ी की मेज 
ऑफिस में लकड़ी के मेज को दक्षिणी भाग में रखें और यहां में एक क्रिस्टल ग्लोब रखने से व्यापार की ख्याति एवं प्रसार की संभावना बढ़ती है।

वास्तु के इन उपायों को अपना कर बहुत कुछ अपनी खराब किस्मत का बदला जा सकता है। साथ ही शत्रुओं की चाल को भी विफल बनाया ज सकता है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर