Vastu Tips: बेडरूम में रख लें ये पौधे, वैवाहिक जीवन में आएगी मधुरता

Bedroom Plants: वास्तु दोष दूर करने के लिए पेड़-पौधों को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे पौधे होते हैं, जिन्हें बेडरूम में लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

Vastu Tips For Bedroom
बेडरूम के लिए पौधे 
मुख्य बातें
  • बेडरूम के लिए बेस्ट है मनी प्लांट
  • लैवेंडर का पौधा बेडरूम में लगाने से माहौल होता है खुशनुमा
  • बेडरूम के दक्षिण-पूर्व कोने में रखें बांस का पौधा

Vastu Tips For Bedroom Plants: वास्तु दोष से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं बेडरूम में अगर वास्तु दोष है तो इससे पति-पत्नी के रिश्ते में खटास पैदा हो जाती है और छोटी-मोटी बातों पर भी बड़ा बवाल होने लगता है। इससे पति-पत्नी के खूबसूरत रिश्ते में दरार पड़ने लगती है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि बेडरूम में कोई वास्तु दोष न हो। बेडरूम के वास्तुदोष दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ आसान उपायों के बारे में बताया गया है। यदि आप बेडरूम में वास्तु के अनुसार ये पौधे लगा देते हैं तो इससे बेडरूम का वास्तु और ग्रह दोष दोनों दूर होते हैं, जिससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

वास्तु के अनुसार बेडरूम में लगाएं ये पौधे

बांस का पौधा (Bamboo Plant)

बांस के पौधे को भाग्यशाली का प्रतीक माना जाता है। इसे न सिर्फ वास्तु बल्कि फेंगशुई में भी शुभ पौधा माना गया है। इस पौधे के कपल बेडरूम में रखना सबसे अच्छा होता है। आप इसे बेडरूम में कहीं भी लगा सकते हैं। लेकिन इस बात ध्यान रखें कि बांस का पौधा हमेशा दक्षिण-पूर्व कोने में ही रखें। इस पौधे के लिए यह दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है और तभी इसका असर भी होता है।

Also Read:  Chanakya Niti: ऐसे लोगों को सही सलाह देना मतलब अपना दुश्‍मन बनाना, सुखी जीवन के लिए इनसे हमेशा रहें दूर

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट ऐसा पौधा है जो सामन्यत: हर घर पर पाया जाता है। इस पौधे को न्यूनतम देखभाल की जरूरत पड़ती है। मनी प्लांट मिट्टी और पानी में कहीं भी बड़ी आसानी से लगाया जा सकता है। इस पौधे को जहां भी लगाते हैं उस स्थान की खूबसूरती बढ़ जाती है। फिर चाहे वह बालकनी हो या बेडरूम। आप बेडरूम के किसी नुकीले कोने के पास मनी प्लांट का पौधा रख सकते हैं। इस पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव मुक्त होता है।

लिली प्लांट (Lily Plants)

कपल बेडरूम के लिए लिली प्लांट को भी वास्तु में शुभ माना गया है। लिली प्लांट सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक होता है। इस पौधे से सकारात्मकता आती है और व्यक्ति को नींद में बुरे सपने भी नहीं आते।

Also Read: Vastu Shastra: कांच का टूटना देता है कई बातों का संकेत, जानें शुभ या अशुभ

लैवेंडर प्लांट (Lavender Plants)

लैवेंडर प्लांट भी वास्तु के अनुसार बेडरूम के लिए अच्छा माना गया है। यह पौधा देखने में भी खूबसूरत होता है और इसकी मनमोहक खुशबू से कमरे का माहौल भी खुशनुमा हो जाता है। लैवेंडर के पौधे को आप बेडरूम के बेडसाइड टेबल पर रखें।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर