Vastu Tips: बच्चा पढ़ाई से बचने के तरीके खोजता है? इन वास्तु उपायों से भी होगा फायदा

Vastu Tips for Students: बच्चों के स्टडी रूम में अगर वास्तु दोष है तो बच्चे को कभी भी पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। इसलिए वास्तु में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिसे करने पर बच्चे को पढ़ाई से प्यार हो जाएगा।

Study Vastu Tips
वास्तु टिप्स 
मुख्य बातें
  • बच्चे को पढ़ने के लिए दें सकारात्मक माहौल
  • स्टडी रूम में ऐसी चीजें ना रखें जिससे कि बच्चे का ध्यान भटके
  • स्टडी रूम या टेबल में वास्तु दोष होने से भी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है

Vastu Tips For Students Study: हर माता-पिता व पैरेंट्स की शिकायत रहती है कि उसका बच्चा पढ़ाई के नाम पर भागता है और उसका पढ़ने में मन नहीं लगता। लेकिन सभी बच्चे एक समान नहीं होते। हर बच्चे के स्वभाव और रूचि में अंतर होता है। इसी तरह कुछ बच्चों का दीमाग बहुत तेज होता है वो पढ़ने में अच्छे होते हैं। लेकिन कुछ बच्चे बहुत चंचल होते हैं और पढ़ाई के समय वह अपना दिमाग इधर-उधर की चीजों पर लगाते हैं, जिससे कि पढ़ाई से उनका मन भटक जाता है। ऐसे बच्चों पर माता-पिता गुस्सा करते हैं और उसे पढ़ते को लेकर डांट भी लगा देते हैं।

Also Read: Benefits Of Gayatri Mantra: अगर गायत्री मंत्र जपते हुए कर रहे हैं ये गलती तो नहीं मिलेगा पुण्य

लेकिन बच्चे का पढ़ाई में मन ना लगने का एक कारण घर का वातावरण और वास्तु दोष भी हो सकता है। पढ़ने के लिए सबसे जरूरी चीज है एकाग्रता, जोकि अगर बच्चे को ना मिले तो उसका ध्यान भटकता रहता है। वास्तु में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिससे कि घर के वातावरण में पॉजिटिविटी आएगी और बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगेगा।

Also Read: जेब में रखा पर्स भी बनता है उन्नति का कारक, लेकिन इन चीजों को पर्स में रखा तो झेलना पड़ेगा आर्थिक नुकसान

इन वास्तु टिप्स की मदद से बच्चे को पढ़ाई से हो जाएगा प्यार  

  • वास्तु में दिशा का खास महत्व होता है। बच्चे का पढ़ाई में मन लगे, इसके लिए आप पूर्व, उत्तर या ईशान कोण की दिशा में स्टडी रूम बनवाएं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि पढ़ाई करते समय बच्चे का मुंह हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
  • पढ़ाई करने वाले बच्चे के रूम या स्टडी टेबल पर विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर जरूर लगाएं। इसके अलावा आप दौड़ते हुए घोड़े, उगते हुए सूर्य या सकारात्मक कोट्स भी फोटो भी लगा सकते हैं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि स्टडी टेबल नुकीली या टूटी-फूटी ना हो। इससे भी पढ़ाई में दिमाग भटकता है। पढ़ने के लिए हमेशा टेबल का आकारा चौकोर या आयतकार होना चाहिए। साथ ही स्टडी टेबल की कंडीशन भी अच्छी होनी चाहिए।
  • जिस रूम में बच्चे पढ़ाई करते हों वहां कभी भी शीशा ना लगाएं। अगर रूम में पहले ही शीशा है तो इस बात का ध्यान रखें कि पढ़ते समय बच्चों की नजर उस पर न पड़े। क्योंकि बच्चे चंचल होते हैं और शीशे की तरफ नजर पड़ने से उनका पढ़ाई से मन भटक सकता है।
  • वास्तु के अनुसार रंगों का प्रभाव भी बच्चे के मन-मस्तिष्क पर पड़ता है। इसलिए स्टडी रूम में हल्का हरा और पीला रंग का प्रयोग करें। बहुत ज्यादा चटक रंगों से बच्चे का मन पढ़ाई से भटक सकता है।

इन वास्तु उपायों से बच्चों का न सिर्फ पढ़ने में मन लगेगा बल्कि उन्हें पढ़ाई से प्यार भी हो जाएगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखिए कि, हर बच्चे की बौद्धिक क्षमता और रूचि अलग-अलग होती है। आप अपने बच्चे के पैरेंट्स हैं। इसलिए आपको इस बात का ज्यादा पता होगा कि आपके बच्चे को कौन सी एक्टिविटी ज्यादा पसंद है। इसलिए बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार पढ़ाने की कोशिश करें। हालांकि यह बात भी सही है कि साक्षरता हर इंसान के लिए जरूरी है, जिसकी शुरुआत बचपन से ही होती है। इसलिए आप पढ़ने के लिए बच्चे को सकारात्मक माहौल दें और कोशिश करें कि पढ़ने से उसका ध्यान ना भटके।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर