Vastu tips: घर में धन की बारिश करा सकता है ये छोटा सा काम, वास्तुशास्त्र के अनुसार इस दिशा में जलाएं दीपक

Vastu tips for Money: घर में दीपक जलाने से लक्ष्मी का आगमन होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार दिशा को जानकर वहां दीपक जलाने से घर में धन की कमी नहीं हानि होती है।

Money Vastu tips light lamp in this direction for money and prosperity
Money Vastu tips 
मुख्य बातें
  • दक्षिण दिशा वास्तुशास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना जाता है
  • दक्षिण दिशा में माता लक्ष्मी का वास होता है
  • दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से घर में धन की वर्षा होती है

हिंदू धर्म के अनुसार घर में दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है, कि घर में दीपक जलाने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है और उस घर को कभी छोड़कर नहीं जाती हैं। वास्तुशास्त्र में हर दिशाओं का विशेष महत्व होता है। यह हमारे आसपास के नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में मदद करता है।

वास्तुशास्त्र में हर कार्य को करने से पहले दिशा का निर्धारण जरूर किया जाता है। ऐसे में यदि आप वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में दीपक को जलाएं, तो आपके घर में धन की कभी कमी नहीं होगी। तो आइए जाने वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में किस दिशा में दीपक जलाने से माता लक्ष्मी धन की वर्षा कराती है।

जानें वास्तुशास्त्र के अनुसार दीपक जलाने की सही दिशा

  • . माता लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए ज्यादातर लोग उत्तर दिशा में बैठकर उनकी पूजा करते हैं। जो कि बिल्कुल गलत है।
  • . वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा धन की प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • .  दक्षिण दिशा में भगवान श्री कृष्ण के सारे मंदिर वाहमुखी है। यदि आप इस दिशा में घर में दीपक जलाएं, तो आपके घर में दरिद्रता कभी नहीं   आएगी।
  • . माता लक्ष्मी का निवास स्थान दक्षिण दिशा में होता है। ऐसे में यदि आप इस दिशा में दीपक जलाएंगे, तो आपके घर में धन की वर्षा हमेशा   होती रहेगी।
  • . वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा ज्ञान का दिशा माना जाता है। इससे धन की प्राप्ति नहीं होती है।
  • . वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा पुरुषार्थ दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दीपक जलाने से घर की गरीबी दूर होती है।
  • . वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा को दक्षता की दिशा भी कहा जाता है। यदि आप घर की दक्षिण दिशा में नियमित रूप से तिल के तेल का   दीपक जलाएं, तो आपके घर की गरीबी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। 
  • . वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से घर में माता लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर