Vat Savitri vrat wishes: वट सावित्री व्रत के Messages, Status व Quotes- अपनों को भेजें शुभेच्छा

Happy Vat Savitri vrat 2021 Messages: इस बार वट साव‍ित्री व्रत 10 जून 2021 को है। ऐसे में इस पावन अवसर पर आप इन मैसेजेस से अपने करीबियों को इस पर्व की बधाई दे सकते हैं।

happy Vat Savitri Vrat 2021, vat Savitri Vrat, Vat Savitri Vrat images, Vat Savitri Vrat status, वट सावित्री व्रत की व‍िशेज, हैपी वट सावित्री व्रत 2021
happy Vat Savitri Vrat 2021 (Pic : Istock) 
मुख्य बातें
  • वट वृक्ष को ब्रम्हा विष्णु और महेश का माना जाता है स्वरूप।
  • इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की करती हैं पूजा उपासना।
  • वट सावित्री व्रत करने से महिलाओं को होती है अखंड सौभाग्य की प्राप्ति।

Vat Savitri 2021 Message Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा उपासना करती हैं, यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है यानि उनका सुहाग अजर अमर रहता है। आपको बता दें बरगद की शाखाओं और लटों को मां सावित्री का रूप माना जाता है। देवी सावित्री कठिन तपस्या से अपने पति के प्रांण यमराज से वापस ले आई थी।

वट वृक्ष को ब्रम्हा विष्णु और महेश का स्वरूप माना जाता है। यह प्रकृति का इकलौता ऐसा वृक्ष है जिसे तीनों देवता का एक रूप माना गया है। यानि वटवृक्ष की पूजा करने से तीनों देवता प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस बार वट साव‍ित्री व्रत का पावन पर्व 10 जून 2021 को है। ऐसे में इस पावन अवसर पर आप इन भक्तिमय मैसेजेस से अपने करीबियों को इस पर्व की बधीई दे सकते हैं।

वट सावित्री व्रत के बधाई संदेश, vat Savitri Vrat 2021 hindi wishes

जोड़ी तेरी मेरी कभी ना टूटे,
हम तुम कभी एक दूजे से ना रूठें, 
हम दोनों सात जन्मों तक साथ निभाएंगे,
हर पल मिलकर खुशियां मनाएंगे।
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज मुझे आपका खास इंतजार है,
ये दिन है वट सावित्री व्रत का,
आपकी लंबी उम्र का मुझे खास दरकार है
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

आए तो संग लाए खुशियां हजार,
हर साल मनाएं हम यह त्योहार
भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ
दे उम्र तुम्हें हजार साल
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्यार पति का,
दुआएं सबकी,
करुणा मां की,
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

बस एक ही है ख्वाहिश
लंबी हो उम्र आपकी
और हर जन्म में मिले हमें एक दूजे का साथ
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

माथे की बिंदिया चमकती रहे,
हाथों में चूड़ियां खनकती रहे,
पैरों की पायल छनकती रहे,
पिया संग प्रेम बेला सजती रहे.
वट सावित्री की शुभकामनाएं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर