Vidur Neeti: इन पांच चीजों की पूजा करने से मिलती है सफलता, गांठ बांध लें विदुर की ये बातें

Vidur Niti : विदुर की नीतियों को जीवन में उतार कर इंसान न केवल सफलता पा सकता है, बल्कि उसका मान-सम्मान भी हमेशा बना रहेगा।

Vidur Niti, विदुर नीति
Vidur Niti, विदुर नीति 
मुख्य बातें
  • धर्म की रक्षा और ईश्वर की पूजा जरूर करनी चाहिए
  • कुल देवता और पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए
  • साधु-सन्यासी का आदर करने से मिलती है सफलता

Vidur Neeti: विदुर अति विद्वान और ज्ञानी थें। उनकी बुद्धिमता और विलक्षण क्षमता के कारण उन्हें हस्तिनापुर का प्रधानमंत्री पद दिया गया था। विदुर ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रयोग कर हस्तिनापुर को संकट से बचाने का प्रयास किया। 

विदुर धृतराष्ट्र को हमेशा उचित और अनुचित के बारे में अपनी राय देते रहे। वो बात अलग है कि कौरवों ने विदुर की बातों पर ध्यान नहीं दिया और पांडवों ने विदुर की हर बात मानी और विजयी हुए।

विदुर ने अपनी नीतियों में मनुष्य को जीवन में सफलता और सम्मान पाने का भी जरिया बताया है। उनकी नीतियों के अनुसार पांच चीजों की पूजा करने वाला ही सफलता और सम्मान पाता है।

विदुर से जानें सफलता और सम्मान पाने का क्या है तरीका

ईश्वर को पूजना
जो इंसान अपने धर्म की रक्षा करता है और ईश्वर के शरण में रहता है, उसे सफलता और सम्मान दोनों ही मिलते हैं। धर्म मनुष्य को हमेशा सही राह दिखाता है और ईश्वर उस मार्ग के रक्षक होते हैं। इसलिए धर्म पर चलने वाले की रक्षा और सफलता के लिए भगवान भी मदद करते हैं।

अपने ईष्ट और पूर्वजों को आदर
जो व्यक्ति अपने कुल और पूर्वजों का मान रखता है और उनकी पूजा करता है, उसे जीवन में हमेशा सफलता और सम्मान मिलता है। कुल के ईष्टदेव की पूजा करना और पूर्वजों की पूजा करना शास्त्रों में अनिवार्य रूप करने की सलाह दी गई है। हर अमावस्या पर पूर्वजों की पूजा करना मनुष्य को सुखी जीवन के साथ सफलता और सम्मान भी दिलाता है।

मानवता का धर्म निभाना
जो मनुष्य अपने जीवन में मानवता का धर्म निभाता है, उसे समाज में हमेशा उच्च स्थान प्राप्त होता है। ऐसे लोगों को दुनिया सम्मान के साथ पूजती है। मानवता धर्म हर धर्म से बड़ा माना गया है।

सन्यासी और साधू का सम्मान
जहां सन्यास या साधू का मान होता है, वहां ज्ञान और धर्म दोनों होता है। इसलिए साधु-सन्यासी का मान करने वाला भी उन्हीं के समान सम्मान पाता है। इनकी संगत में रहने से ज्ञान और धर्म सब मिलता है और जहां ज्ञान हो वहां सफलता मिलना तय है।

अतिथि को देवतुल्य मानना
घर आए अतिथि को हमेशा ऊंचा स्थान देना चाहिए। इस भावना को रखने वाला मनुष्य अपने जीवन में बहुत सफल होता है और उसका सम्मान हर जगह होता है। अतिथि को देवतुल्य सम्मान देने से सम्मान मिलता भी है। घर के दरवाजे पर आए हर किसी का सम्मान करना यश,कीर्ति और सफलता के द्वार खोलता है।  

विदुर नीति के अनुसार ये पांच चीजें किसी मनुष्य में हों तो वह जीवन में वह सब कुछ पाता है, जो उसे चाहिए होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर