Surya Grah Upay: सूर्य के कमजोर होते ही जकड़ती हैं ये 5 बीमारियां, इन उपायों से मिलेगी सूर्यदेव की कृपा

Surya Grah Remedies: ज्योतिष के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर या अशुभ होती है तो वह कई तरह के रोगों से परेशान हो जाता है। इसके साथ ही उसकी तरक्की में भी कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होने लगती है।

Surya Dev Upay
सूर्य ग्रह उपाय 
मुख्य बातें
  • ग्रहों के मुखिया कहे जाते हैं सूर्य देव
  • कुडंली में सूर्य के कमजोर होते ही शुरू हो जाती है शारीरिक पीड़ा
  • रविवार व्रत करने से भगवान सूर्य देते हैं आरोग्य का आशीर्वाद

Surya Grah Upay For Best Health: ज्योतिष में ग्रहों का विशेष महत्व होता है और ग्रहों का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की शुभ व अशुभ स्थिति इस बात पर निर्भर करती है कि किसी व्यक्ति का जीवन कैसा रहेगा। बात करें सूर्य ग्रह की तो सूर्य कों ग्रहों का राजा कहा जाता है, जिसके चारों ओर आठ ग्रह और अनेक उल्काएं परिक्रमा करती हैं। सूर्य के प्रकाश से ही जीवन में अंधकार दूर होता है। यही कारण है कि सूर्य को ग्रहों का मुखिया कहा जाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों का मुखिया यानी सूर्य कमजोर होता है तो जाहिर सी बात है इससे अच्छे फल प्राप्त नहीं होंगे।

कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर या अशुभ होने पर व्यक्ति को ना सिर्फ व्यवसाय, नौकरी, राजनीति, शिक्षा आदि जैसे क्षेत्रों में बाधाएं पहुंचती है बल्कि व्यक्ति कई तरह के रोगों की चपेट में भी आ जाता है। इसलिए यह जरूरी है कि कुंडली में सूर्य ग्रहण की स्थिति मजबूत हो। सूर्य दोष दूर करने और सूर्य को मजबूत करने के लिए ज्योतिष में कुछ उपायों के बारे में बताया है। जानते हैं इन उपायों के बारे में..

सूर्य की अशुभ स्थिति से कौन-कौन सी बीमारियां होती है

कुंडली में सूर्य की स्थिति अशुभ होते ही शारीरिक पीड़ा शुरू हो जाती है। शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियां जकड़ लेती है। आइये जानते हैं सूर्य के अशुभ होने से होने वाली बीमारियों के बारे में..

  1. व्यक्ति के मस्तिष्क सहित शरीर का दायां भाग सूर्य से प्रभावित होता है।
  2. शरीर में अकड़ना होना ।
  3. मुंह में थूक बनना, मुंह और दांतों में तकलीफ ।
  4. दिल से संबंधित रोग।
  5. सिरदर्द या माइग्रेन जैसी बीमारी 

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  • रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। रविवार के दिन व्रत रखने और सूर्य देव की पूजा करने से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। सूर्य देव की कृपा से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
  • माणिक्य रत्न का संबंध भी सूर्य ग्रह से होता है। सूर्य को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी की सलाह से माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और गायत्री मंत्र का जाप करें।
  • रविवार के दिन भूलकर भी मांस मदिरा और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए रविवार के दिन दलिया, दूध, दही, गेहूं की रोटी चीनी और घी जैसी सामग्रियों से बना भोजन करना उत्तम होता है।
  • किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो उसे लाल और पीले रंग का कपड़ा, गेहूं, सोना, तांबा, माणिक्य और मसूर की दाल जैसी चीजों का दान करना चाहिए।
  • प्रतिदिन स्नान के बाद सूर्य देव को लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत और धुर्वा मिश्रित जल से अर्घ्य देना चाहिए।

इन उपायों को करने से आपको सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होगी। इसके अलावा माता-पिता का आदर करने और रोजाना उनके चरण छूने से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर