Stone For Men: पुरुष शक्ति बढ़ाने के लिए पहना जाता है ये पत्थर, बढ़ने लगेगा आपका आकर्षण

Kehruva Stone for Men: कहरूवा पत्थर कई प्रकार की शारीरिक बीमारियों में बहुत कारगर बताया गया है। साथ ही इसको मर्दाना कमजोरी में भी उत्तम फल देने वाला बताया गया है।

Astrology Tips for men power
पुरुष शक्ति बढ़ाने के लिए लें ये पत्थर 
मुख्य बातें
  • यह रत्न पुरुष शक्ति बढ़ाता है
  • कई बीमारियों में फायदा देता है
  • यह कई रंगों में पाया जाता है

Kehruva Stone for Men Power: जीवन की तमाम परेशानियों से निपटने के लिए ज्योतिष विज्ञान सबसे अधिक रत्नों को अहमियत देता है। ये रत्न किसी चमत्कारी इलाज की तरह काम करते हैं। बशर्ते ये शुद्ध होने चाहिए। रत्न महंगा हो या सस्ता यह बात मायने नही रखती लेकिन जरूरत के हिसाब से सही पॉवर और वजन वाला रत्न अगर पहना जाए तो यह रिजल्ट देकर ही रहता है। पत्थरों में चमत्कारिक ऊर्जा का वास होता है। यह पत्थर उनके लिए बहुत कारगर है। जिन्हें कोई शारीरिक पीड़ा है वे भी अपनी इन समस्याओं को ज्योतिष व रत्नों की मदद से दूर कर सकते हैं। ईसाई, जैन और बौद्ध धर्म की अनेक प्राचीन पुस्तकों में भी रत्नों के विषय में लिखा हुआ मिलता है।

कहरूवा के बारे में जानिए

यहां ऐसे ही रत्न के बारे में बताया जा रहा है। जिससे आपकी समस्या समाप्त होगी यह पत्थर पौरुष शक्ति बढ़ाने वाला माना गया है। इसको कहरूवा रत्न कहा जाता है। यह लाल पीला या सफेद रंग का कहरूवा वनस्पति जाति का उपरत्न है। इसको तृणमणि कर्पूर वृक्षनिर्यासमणि तृणाकर्ष या अंग्रेजी में अम्बेर भी कहा जाता है। यह रत्न बेहद चमकदार होता है।लेकिन वजन में हल्का होता है। यह रत्न अधिकांश बाल्टिक सागर इटली और रोमानिया में पाया जाता है। रत्नों में अद्भुत शक्ति होती है। रत्न अगर किसी के भाग्य को आसमान पर पहुंचा सकता है। तो किसी को आसमान से जमीन पर लाने की क्षमता भी रखता है। रत्न इसी लिए पहने जाते है। ताकि उनके असरकारी प्रभावों का लाभ जीवन मे लिया जा सके।

पढ़ें- आचार्य चाणक्य के मंत्रों से मिलेगी सफलता, ऐसा व्यवहार करेंगे तो सब बनेंगे दोस्त

जानिए कहरूवा रत्न के लाभ 

कहरूवा को धारण करने से व्यक्ति की पौरूष शक्ति में वृद्धि होती है। यह उपरत्न एक प्रकार का वीर्य वर्धक है। इससे शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। वीर्य से जुड़ी समस्याओं में यह बहुत असरकारी बताया गया है। इस रत्न को पहनने से उन को लाभ मिल सकता है। जो वीर्य की समस्या से जूझ रहे है। यह वीर्य वृद्धि करने वाला रत्न है। इसके पहनने मात्र से आंतरिक दुर्बलता कम हो जाती है। इसके अलावा हृदय के रोगी भी इस रत्न को पहन सकते हैं। हृदय से सम्बंधित समस्याओं में भी यह रत्न लाभकारी बताया गया है। यह उपरत्न ख्रून पेट व आंतों की कमजोरी को दूर करता है। त्वचा संबंधित रोगों को ठीक करके घाव शीघ्रता से भरता है। इसे पहनने से व्यक्ति का आकर्षण भी बढ़ता है। यह एक ही पत्थर कई सारी समस्याओं का समाधान करता है।

कहरूवा को किस तरह पहनना चाहिए

कहरूवा को अंगूठी में या फिर किसी भी प्रकार के आभूषण में जरूरत के अनुसार जड़वाकर पहन सकते हैं। यह उंगलियों के साथ बाजू या गले में भी धारण किया जा सकता है। इसका स्पर्श शरीर के साथ होना चाहिए। यह तभी असरकारी होता है। इसको तांबा सोना चांदी में भी पहना जा सकता है। बाकी रत्नों की तरह इसको अभिमंत्रित करने की जरूरत नही होती है। किसी भी दिन इसको पहना जा सकता है। लेकिन कुछ जगह इसको शुक्र और ब्रहस्पति के लिए भी बताया जाता है। ब्रहस्पति से इस लिए जोड़ा गया है क्योंकि यह रत्न पीले रंग में भी पाया जाता है। शुक्र से इस लिए इसका सम्बन्ध बताया गया है। क्योंकि शुक्र ग्रह भोग विलासिता का कारक माना गया है। इस पत्थर के भी इसी प्रकार के गुण बताए जाते है।

इस कहरूवा रत्न का कितना वजन हो और कितने पॉवर वाला कहरूवा पहनना है। इसके बारे में ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें। कहरूवा लाल पीला सफेद रंग में पाया जाता है। इसे जब हथेलियों के बीच में रखकर रगड़ा जाता है। तब कपूर जैसी गंध इस रत्न में से आती है। अगर बाल या रेशे पर इससे स्पर्श करवाया जाता है। तो यह चुंबक की भांति उन्हें अपनी ओर खींच लेता है। यदि इसे आग के समीप रखा जाए तो मोम की तरह गंध छोड़ता हुआ जलने लग जाता है। इस रत्न में बहुत सारे प्राकृतिक गुण बताए जाते है।


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर