Weekly Horoscope, 19 to 25 September: इस हफ्ते किस राशि का कैसा रहेगा हाल, नोट करें शुभ रंग और क्या करें दान

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 19 to 25 September 2022: इस सप्ताह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इंदिरा एकादशी का व्रत भी आएगा। सर्वपितृ अमावस्या भी है। यहां देखें 19 से 25 सितंबर के बीच का राशिफल। जानें अपना शुभ रंग और क्या करें दान।

saptahik horoscope in hindi, saptahik rashifal 19 to 25 september 2022 in hindi, weekly horoscope 19 to 25 september 2022 in hindi, horoscope saptahik 19 to 25 september 2022
saptahik rashifal 19 to 25 september 2022 in hindi 

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल)  19 to 25 September 2022: इस सप्ताह सूर्य-बुध कन्या राशि में,केतु तुला,शनि मकर,गुरु मीन, मंगल वृष, तथा शुक्र सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मिथुन व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क व मीन के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Saptahik Rashifal 19 to 25 September का

मेष राशिफल

बुधवार के बाद व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

वृष राशिफल

इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा तृतीय व शुक्र चतुर्थ रहेगा। जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से चतुर्थ गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। बुधवार को तिल व उड़द का दान करें।

मिथुन राशिफल

राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ चतुर्थ गोचर कर रहा है। आपके लिए यह सप्ताह व्यवसाय में प्रगति देने वाला है। इस राशि से दशम गुरु शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का  पाठ करें।

कर्क राशिफल

इस वीक सूर्य के तृतीय गोचर से जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप घर सम्बन्धित प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु नवम है। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें व विष्णु उपासना करते रहें। सफेद व लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

सिंह राशिफल

इस सप्ताह गुरुवार के बाद चन्द्रमा-शुक्र सिंह में रहकर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। बुधवार को वाणी के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रतिदिन लाल फल का दान करते रहें।

कन्या राशिफल

इस सप्ताह बुध व सूर्य एकसाथ इसी राशि में हैं। बुधवार के बाद छात्रों का करियर बहुत बेहतर रहेगा। विष्णु जी के मंदिर जाएं व 04 परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शुक्रवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार के बाद रुका धन मिल सकता है। बुधवार को उड़द का दान करें।

तुला राशिफल

इस सप्ताह मंगलवार तक व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।शुक्र सिंह का होकर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। पीपल का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक राशिफल

मीडिया व फिल्म सेक्टर से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। उड़द का दान करते रहें।

धनु राशिफल

इस वीक सूर्य-बुध दशम रहेंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा कर्क से धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।  व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग व उड़द का दान करें। तुलसी वृक्ष लगाएं।

मकर राशिफल

सूर्य-बुध नवम,गुरु तृतीय व शनि इसी राशि में गोचर करेंगे। अष्टम शुक्र  से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन राशि स्वामी शनि  के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

कुंभ राशिफल 

सूर्य-बुध अष्टम  तथा शनि अब इसी राशि से द्वादश है। गुरु द्वितीय है। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक व हरा चारा खिलाते रहें। बेल का वृक्ष लगाएं।

मीन राशिफल

सूर्य-बुध सप्तम हैं। गुरु अब इसी राशि में है। शनि मकर में हैं। इस सप्ताह पॉलिटीक्स में सफलता मिलेगी। सोमवार के बाद चन्द्रमा का कर्क गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सुख में प्रगति हो सकती है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर