Weekly Horoscope, 24-30 July 2022: इस हफ्ते कामिका एकादशी, सावन शिवरात्रि, मंगला गौरी व्रत - देखें साप्ताहिक राशिफल व उपाय

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 24 से 30 July 2022: पंचांग के अनुसार सावन मास जारी है और इस हफ्ते में कामिका एकादशी, सावन शिवरात्रि, मंगला गौरी व्रत आदि व्रत आएंगे। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का 24 से 30 जुलाई के बीच का साप्ताहिक राशिफल और उपाय।

weekly horoscope, weekly horoscope, saptahik rashifal, saptahik rashifal 2022, saptahik rashifal, saptahik rashifal in hindi, weekly horoscope 2022, weekly rashifal, saptahik rashifal in hindi, saptahik horoscope in hindi
horoscope saptahik 24-30 July 2022 

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 24 से 30 July 2022: इस सप्ताह सूर्य व बुध कर्क राशि में, राहु मंगल मेष में, गुरु मीन में,शनि मकर में। चन्द्रमा प्रथम दिन वृष राशि में  गोचर करेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह में कामिका एकादशी, सावन शिवरात्रि, मंगला गौरी व्रत आदि व्रत आएंगे। इस सप्ताह मेष व कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। मकर व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल। 

Saptahik Rashifal 24 से 30 July का

मेष राशिफल

इस सप्ताह मंगल इसी राशि में है। बुधवार के बाद जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष राशिफल

 सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में  रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा  रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल

राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ द्वितीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है।बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। सात अन्न का दान करें।

कर्क राशिफल

सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इसी राशि  से एकादश हैं।मंगल मेष का शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे।हनुमान जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

सिंह राशिफल

राशि स्वामी सूर्य व बुध द्वादश व गुरु अष्टम होकर इस सप्ताह मीडिया,आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का मिथुन गोचर सोमवार के बाद राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।

कन्या राशिफल

 सूर्य व बुध एकादश शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से नवम है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें। जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

तुला राशिफल

इस सप्ताह  के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम व  सूर्य -बुध का दशम गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के मिथुन यानी सोमवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल

मंगल मेष व सूर्य बुध कर्क राशि में है।राशि  स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी  है।जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है।जाँब में उच्चाधिकारियों से लाभ संभावित है।

धनु राशिफल

द्वितीय शनि व वृष राशि का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा ।स्वास्थ्य  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।सोमवार के बाद चन्द्रमा मिथुन राशि में रहकर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में कर्क व कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।हरा व नारंगी रंग शुभ है।

मकर राशिफल

 शनि  इसी राशि में व गुरु तृतीय हैं।सप्तम बुध व  सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।चतुर्थ राहु भी अनुकूल हैं।आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें।शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी।घर में रुका  कार्य पूर्ण होगा।

कुंभ राशिफल 

गुरु मीन व चन्द्रमा वृष में हैं। सोमवार के बाद चन्द्रमा पँचम रहेंगे।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गुरुवार को गाय को केला खिलाएं।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहने से मंगल की शुभता प्राप्त होती है।

मीन राशिफल

सूर्य -बुध पँचम संतान व शिक्षा के लिए शुभ है।शनि एकादश व गुरु अब इसी राशि में हैं।इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सोमवार के बाद मिथुन राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।हरा व पीला रंग शुभ है।छात्र प्रगति करेंगे।गेंहू का दान करें। श्रावण माह में भगवान शिव जी की पूजा करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर