Weekly Horoscope, 28 August to 3 september: इस हफ्ते इन राशियों पर होगी गणेश जी की कृपा, देखें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 28 August to 3 september 2022: 28 अगस्त से 3 सितंबर वाले सप्ताह में हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के त्योहार मनाए जाएंगे। जानें इस हफ्ते मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का हाल कैसा रहेगा। यहां देखें साप्ताहिक राशिफल और उपाय।

saptahik rashifal 28 August to 3 september 2022 in hindi, weekly horoscope 28 August to 3 september 2022 in hindi, horoscope saptahik 28 August to 3 september 2022,
weekly horoscope 28 August to 3 september 2022 in hindi 

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 28 August to 3 september 2022: इस सप्ताह के प्रारंभ में बुध कन्या राशि में, केतु तुला में, शनि मकर, गुरु मीन, राहु मेष, मंगल वृष, शुक्र कर्क तथा सूर्य सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह सिंह व  तुला राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। मेष व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। वृष व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल। 

Saptahik Rashifal 28 August to 3 september का

मेष राशिफल

इस सप्ताह जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर रुके कार्य बनेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य गुरुवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृष राशिफल

इस सप्ताह वाहन क्रय करने की सम्भावना है। बुधवार के बाद धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व आईटी जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। तिल व उड़द का दान करें।

मिथुन राशिफल

मंगलवार के बाद चन्द्रमा कन्या राशि फिर तुला में रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल  सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। बुधवार को उड़द व गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल

मंगलवार के बाद कन्या राशि के चन्द्रमा व मीन के गुरु अनुकूल रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन सात अन्न का दान करें। लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह राशिफल

चन्द्रमा का इस राशि में फिर सोमवार के बाद द्वितीय रहेंगे। गुरु सप्तम होकर इस सप्ताह मीडिया, आईटी व एजुकेशन जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का मीन गोचर शुक्रवार से राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शनिवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन तिल का दान करते रहें।

कन्या राशिफल

सूर्य द्वादश तथा शनि पंचम रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन द्वादश चन्द्रमा शुभ रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

तुला राशिफल

इस सप्ताह  के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से एकादश व सूर्य का सिंह राशि में गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर एजुकेशन, बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के कुंभ यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। सफेद व नीला रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा दशम व शनि तृतीय गोचर में है। राशि स्वामी मंगल कल्याणकारी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

धनु राशिफल

  गुरु चतुर्थ तथा  सूर्य इसी राशि से नवम हैं। द्वितीय शनि सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। सोमवार के बाद चन्द्रमा दशम अर्थात कर्म भाव में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। बुधवार से शुक्रवार में उच्चाधिकारियों से लाभ है। लाल व हरा रंग शुभ है।

मकर राशिफल

गुरु तृतीय,शनि इसी राशि में व चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। अष्टम  सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। मेष का राहु भी अनुकूल हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

कुंभ राशिफल

सप्तम चन्द्रमा व  शनि द्वादश शुभ हैं। इस सप्ताह बिजनेस में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम शुभ होंगे। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन को गाय को हरा चारा व केला  खिलाएं। 

मीन राशिफल

सोमवार के बाद सप्तम चन्द्रमा  शुभ है। गुरु अब इसी राशि में हैं। इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व गुरु स्वास्थ्य सुख में प्रगति देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर