Dussehra 2022 Date: दशहरा कब है 2022 में, जानें विजयदशमी की डेट, मुहूर्त और महत्व

Dussehra 2022 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat (दशहरा कब है 2022): हिंदू कैलेंडर के अनुसार दशहरा का पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। जानें 2022 में दशहरा कब पड़ेगा।

Dussehra 2022 date,Dussehra kab hai, Dussehra 2022 date in india, Dussehra date, Dussehra date 2022
Dussehra 2022 Date in India 

Dussehra 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: दशहरा हिंदुओं का एक बेहद खास त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार दशहरा हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध कर अयोध्या वापस आए थे। भारत में यह पर हर साल बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन ही शारदीय नवरात्रि पूजा का समापन हो जाता है। तो आइए जान लेते हैं,दशहरा डेट, मुहूर्त और महत्व।

Dussehra 2022 Date in India

हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार दशहरा 5 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा।

Dussehra 2022 Puja Time in India

दशमी तिथि प्रारंभ - 4 अक्टूबर 2022, दोपहर 2:20 से

दशमी तिथि समाप्ति - 5 अक्टूबर 2022, दोपहर 12:00

श्रवण नक्षत्र प्रारंभ - 4 अक्टूबर 2022, रात 10:51 से

श्रवण नक्षत्र समाप्ति - 5 अक्टूबर 2022, रात 09:15 तक

विजय मुहूर्त - 5 अक्टूबर 2022, दोपहर  02:13 से 2: 54 तक

अमृत काल- 5 अक्टूबर 2022,  सुबह 11:33 से दोपहर 01:02 मिनट तक

दुर्मुहूर्त- 5 अक्टूबर 2022, सुबह 11:51 से 12:38 तक


Dussehra: History and Significance

दशहरा को लेकर हिंदू धर्म में दो कथाएं प्रचलित हैं। पहली कथा के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम रावण जैसे बलशाली राक्षस का वध करके अयोध्या वापस लौटे थे। उनकी वापस आने की खुशी में ही दशहरा मनाई जाती है। तो दूसरी कहानी के अनुसार मां दुर्गा महिषासुर के साथ  9 दिनों तक भीषण युद्ध किया था और दसवें दिन यानी आश्विन शुक्ल दशमी को उसका वध कर दिया था। इस खुशी में विजयादशमी मनाई जाती हैं। यह दोनों घटनाओं का मतलब एक ही है, बुराई पर अच्छाई की जीत।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर