Grahan 2020: कब लगेगा अगला ग्रहण, जानिए तारीख और समय सहित तमाम खास बातें

When will Next eclipse Happen: साल 2020 में, जून-जुलाई को आप ग्रहण का मौसम कह सकते हैं क्योंकि इस दौरान तीन ग्रहण दर्ज हुए हैं। तीसरा ग्रहण कुछ दिन बाद लगने वाला है।

When will be the next eclipse Happen
अगला ग्रहण कब होगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • 21 जून को भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में नजर आया सूर्य ग्रहण
  • जून-जुलाई 2020 के बीच एक महीने के समय में तीन ग्रहण
  • एक चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बाद कुछ दिन बाद लगेगा एक और ग्रहण

नई दिल्ली: 21 जून 2020 को देश दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिला है। इस दौरान लोगों ने सूतक काल के दौरान उपवास रखा और इसके बाद स्नान करके पूजा की। वैज्ञानिक विश्लेषण के अनुसार ऐसा ग्रहण लंबे अंतराल के बाद देखने को मिला है। अब जल्द ही एक और ग्रहण देखने को मिलने वाला है हालांकि यह 21 जून की तरह सूर्य ग्रहण न होकर चंद्र ग्रहण होगा।

जून-जुलाई 2020 को कई लोग ग्रहण का मौसम भी कह रहे हैं क्योंकि इस अंतराल में 3 शानदार ग्रहण शामिल हैं। जून में सबसे पहले 5 जून को एक चंद्रग्रहण था, इसके बाद 21 जून को एक सूर्य ग्रहण देखने को मिला है और अब एक चंद्र ग्रहण 5 जुलाई, 2020 को देखने को मिलेगा। यानी एक महीने के अंतराल में 3 ग्रहण लग रहे हैं।

4-5 जुलाई, 2020 को लगने वाला चंद्र ग्रहण:
4-5 जुलाई को एक पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण (उपचंद्र चंद्र ग्रहण) होगा यह तब होता है जब पृथ्वी सूरज की कुछ रोशनी को सीधे चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है और पृथ्वी की छाया का बाहरी हिस्सा चंद्रमा के हिस्सों को ढक लेता है।

चंद्र ग्रहण का समय: अगला चंद्र ग्रहण 4 जुलाई को पश्चिमी देशों में रात 11:07 बजे (भारतीय समयानुसार 5 जुलाई, सुबह 8.37 बजे) शुरू होगा और 5 जुलाई को सुबह 1:52 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9:22 बजे) खत्म होगा। जाहिर भारत में ग्रहण के समय दिन होने की वजह से यह देश में दिखाई नहीं देगा।

किन जगहों पर दिखाई देगा: 4-5 जुलाई का चंद्रग्रहण दक्षिण / पश्चिम यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अफ्रीका अटलांटिक और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देगा।

5 जुलाई के बाद ग्रहण: 5 जुलाई के बाद कुछ महीने ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। जुलाई के बाद अगला ग्रहण 29-30 नवंबर को होगा जोकि एक चंद्र ग्रहण होगा और इसके अगले महीने 14 दिसंबर को भी एक चंद्र ग्रहण होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर