LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Ganesh Chaturthi 2022 Puja Vidhi, Muhurat: गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, कथा व उपाय 

Ganesh Chaturthi 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Vrat Katha, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हर वर्ष गणेश जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन को गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। 31 सितंबर को गणेश चतुर्थी की धूम रही।

Ganesh Chaturthi 2022 Date, Time, Puja Muhurat, Vidhi, Vrat Katha, Aarti, Upay
Ganesh Chaturthi 2022 Date, Time, Puja Muhurat, Vidhi

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। भारत में इस दिन हर जगह हर्षोल्लास और रौनक देखने को मिलता है। भगवान गणेश के भक्त गणेश चतुर्थी के पर्व को बेहद धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन गणेश मंदिरों में भक्तों का भारी जमावड़ा लगता है। मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की विधि अनुसार पूजा करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

Ganesh Chaturthi 2022 Date, Puja Vidhi, Mantra

विघ्नहर्ता गणेश की विधि अनुसार पूजा करने से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। जिन भक्तों पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है उन्हें जीवन में हमेशा सफलता हाथ लगती है। यहां जानें इस वर्ष गणेश चतुर्थी किस दिन पड़ रही है। इसके साथ इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से देखें गणेश चतुर्थी पर शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पूजा मुहूर्त, व्रत कथा, आरती व उपाय। 

Sep 01, 2022  |  11:48 AM (IST)
क्या होता है पारण

पौराणिक मान्यता और कथाओं के अनुसार, किसी भी व्रत को धारण करने के बाद विधि-विधान से व्रत खोलना ही पारण है। पारण के बिना हर व्रत अधूरा रहता है। इसलिए लोग गणेश चतुर्थी पर भी 10 दिनों का व्रत रख ग्यारहवें दिन इसे खोलते हैं। इसे विधिवत रूप से खोलने के लिए नियम को जानना बेहद जरूरी है। 

Sep 01, 2022  |  11:14 AM (IST)
गणपति की अलग-अलग मूर्तियों की महिमा

ऐसा कहते हैं कि भगवान गणेश की पीली और रक्त वर्ण की मूर्ति की उपासना सबसे ज्यादा फलदायी होती है। नीले रंग के गणेशजी को 'उच्छिष्ट गणपति' कहते हैं। वहीं, हल्दी से बनी हुई या हल्दी का लेपन की हुई मूर्ति 'हरिद्रा गणपति' कहलाती है। गणपति की ये मूर्ति कुछ विशेष मनोकामनाओं के लिए शुभ मानी जाती है।

Sep 01, 2022  |  10:59 AM (IST)
कब और किस विधि से खोलें अपना व्रत

गणेश चतुर्थी व्रत पारण विधि: 

-गणेश चतुर्थी के दिन सबसे पहले प्रातः उठकर स्नान आदि नित्य कार्यों के बाद साफ वस्त्र धारण करें। 
-फिर घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में एक चौकी स्थापित करें।
-चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर  बप्पा की प्रतिमा रखें। साथ ही यहां कलश भी रखें।
-अब उस कलश पर रोली से टीका लगाएं और स्वास्तिक बनाएं।
-इसके बाद भगवान को सफेद गुड़ का तिलकुट और तिल चढ़ाएं।
-फिर भगवान गणेश के मंत्रो का जाप करके धूप दीप करें। 
-इसके बाद भगवान गणपति की आरती कर उन्हें मोदक और लड्डू का भोग लगाएं। 
-इस तरह पूरे दिन व्रत रखकर शाम के समय व्रत का पारण करें। 
-व्रत को सार्थक बनाने के लिए कलश पर चढ़े तिलकुट का सेवन कर पारण करें।
-ध्यान रहे! पारण के दौरान किसी पंडित को प्रसाद के साथ कुछ दक्षिणा दान करना ना भूलें। ऐसा करने से धारक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और इनका व्रत सफल हो जाता है।

Sep 01, 2022  |  10:21 AM (IST)
ऐसे कर सकते हैं विसर्जन

10 दिवसीय महोत्सव के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति का विसर्जन किया जाता है। लोग नदी, तालाब, समुद्र में गणपति की प्रतिमा विसर्जित करते हैं। अगर आप इको फ्रेंडली गणपति की स्थापना करते हैं तो किसी गमले या पानी के टब में भी इसका विसर्जन आसानी से कर सकते हैं। 

Sep 01, 2022  |  10:08 AM (IST)
कैसे करें गणपति विसर्जन

विसर्जन बप्पा की विदाई दिन होता है। इसलिए इस दौरान भक्त भावुक भी हो जाते हैं। गणपति विसर्जन के लिए नाचते हैं, गाते हैं, रंग गुलाल उड़ाते हैं और धूमधाम से बप्पा के गीत गाते हुए विदाई देते हैं। गणपति विसर्जन हमेशा जल कुंड में करना चाहिए। सबसे पहले एक लकड़ी के पाट में पीला या लाल रंग का कपड़ा बिछा लें फिर इसमे स्वास्तिक बनाएं। पाट में अक्षत फूल रखकर गणपति की मूर्ति रखें। बप्पा की मूर्ति की विधिवत पूजा करें फल-फूल अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं। सभी लोग मिलकर बप्पा की आरती करें। गणपति की प्रतिमा और पूजा से जुड़ी चीजों का सम्मान पूर्वक विसर्जन करें। इसके बाद क्षमा प्रार्थना करते हुए बप्पा से अगले बरस आने की कामना करें।

Sep 01, 2022  |  09:56 AM (IST)
बप्पा का 'सिंघम' अवतार
Mumbai के Police Station में दिखा गणपति बप्पा का 'सिंघम' अवतार। मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में 'पुलिस बप्पा' का स्वागत क‍िया गया। यहां पर गणपत‍ि बप्‍पा पुलिस के रूप में विराजमान हैं। जो क‍ि क्राइम, ट्रैफ‍िक रुल्‍स और खासतौर से साइबर फ्रॉड से संबंधित जागरूकता फैला रहे हैं।
Sep 01, 2022  |  09:33 AM (IST)
गणपति विसर्जन तिथि

अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन किया जाता है। पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त और विधिपूर्वक किए गए विसर्जन से ही बप्पा का आशीर्वाद का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल शुक्रवार 9 सितंबर 2022 को अनंत चतुर्दशी का पर्व है। विसर्जन के लिए सबसे शुभ मुहूर्त प्रात: और अपराह्न के रहेंगे। लेकिन राहुकाल में भूलकर भी गणपति विसर्जन न करें।

Sep 01, 2022  |  09:22 AM (IST)
इस दिन होगा गणपति विसर्जन

गणपति विसर्जन के लिए मुहूर्त

प्रातः काल मुहूर्त-6:05 से 10:45 तक इसमें चर, लाभ और अमृत के चौघड़िया होंगे

अपराह्न मुहूर्त- 12:18 से 1:52 तक चौघड़िए में विसर्जन

शाम में मुहूर्त- 5:00 से 6:31 तक चर का चौघड़िया रहेग

रात्रि मुहूर्त - 9:26 से 10:52 तक लाभ के चौघड़िए में विसर्जन

रात्रि काल में शुभ अमृत और चर के चौघड़िया में विसर्जन 10 सितंबर 12:19 से 4:36 तक को विसर्जन कर सकते हैं

Sep 01, 2022  |  12:10 AM (IST)
Ganesh Chaturthi 2022: किस दिन करें व्रत का पारण?

गणेश चतुर्थी व्रत का पारण चतुर्थी तिथि के 10 दिन बाद किया जाता है। भक्त 10 दिनों तक व्रत रखकर 11वें दिन अपना व्रत खोलते हैं। इस दिन किसी पंडित को दक्षिणा देकर व्रत खोला जाता है।

Aug 31, 2022  |  11:18 PM (IST)
अर्पिता खान के घर विराजे बप्पा, भाई सलमान खान ने शेयर की वीडियो
Aug 31, 2022  |  10:26 PM (IST)
Ganesh Ji Ki Aarti: जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,

माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी। 

पान चढ़े,फूल चढ़े और चढ़े मेवा,

लड्डुअन का भोग लगे,सन्त करें सेवा, 

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।


अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया, 

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा, 

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, 

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।। 


दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी। 

कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, 

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।। 
 

Aug 31, 2022  |  09:55 PM (IST)
Ganesha Chaturthi 2022: ना करें ये गलती

आज से गणेशोत्सव प्रारंभ हो गया है। कहा जाता है कि गणेश जी की पूजा में कुछ बातों पर ध्यान जरूर देना चाहिए। गणपति की पूजा करत समय भक्तों को कभी भी तुलसी दल भगवान को अर्पित नहीं करना चाहिए।

Aug 31, 2022  |  09:12 PM (IST)
ग्रह दोष निवारण के लिए मंत्र

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

Aug 31, 2022  |  07:59 PM (IST)
Ganesh Chaturthi 2022: आज कब निकलेगा चांद?

 31 अगस्त 2022 पर चांद नहीं देखने का समय: 09:26:59 से 21:10:00 तक 

Aug 31, 2022  |  07:13 PM (IST)
गणेश जी को कैसे चढ़ाएं दूर्वा?

गणपति बप्पा को दूर्वा चढ़ाने से पहले कुछ नियमों को जरूर जान लें। हमेशा गणपति जी को साफ दूर्वा अर्पित करें। इन्हें 11 या 21 के जोड़े में ही चढ़ाएं। 

Aug 31, 2022  |  06:40 PM (IST)
Ganesh Chaturthi 2022 Mantra: आज करें इस मंत्र का जाप

अस्य प्राण प्रतिषठन्तु अस्य प्राणा: क्षरंतु च। श्री गणपते त्वम सुप्रतिष्ठ वरदे भवेताम।।

Aug 31, 2022  |  06:04 PM (IST)
किस मुहूर्त में करना चाहिए गणेश जी का विसर्जन?

मान्यताओं के अनुसार, गणेश जी का विसर्जन हमेशा चौघड़िया मुहूर्त में करना अच्छा रहता है। इस वर्ष 09 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा।

Aug 31, 2022  |  05:27 PM (IST)
Ganesh Chaturthi 2022: तीसरे दिन भी कर सकते हैं विसर्जन

तीसरे दिन भी गणेश जी का विसर्जन किया जाता है। ऐसे में 2 सितंबर 2022 को सुहब 5:59 से 10:43 तक और शाम को 5:07 से 6:42 तक विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त रहने वाला है।

Aug 31, 2022  |  04:24 PM (IST)
आद कब है गणशे विसर्जन का शुभ मुहूर्त?

अगर आप आज ही गणेश विसर्जन करना चाहते हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 3:34 से शान 6:44 तक है। इसके साथ रात में विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त 8:10 से 12:23 तक रहेगा।

Aug 31, 2022  |  03:18 PM (IST)
Ganesh Chaturthi 2022: कब खत्म हो रही है चतुर्थी तिथि?

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि कल यानी 30 अगस्त को दोपहर 03:33 से शुरू हुई थी। आज, 31 अगस्त पर चतुर्थी तिथि 03:22 पर समाप्त हो रही है।