LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Dhanteras 2022 Puja Vidhi, Muhurat: दशकों बाद बन रहा खास संयोग, करें मां लक्ष्मी की पूजा, होंगे धनवान

Dhanteras 2022 Puja Vidhi, Puja Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: धनतेरस से दिवाली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। आज यह पर्व मनाया जा रहा है। धनतेरस का त्योहार खरीददारी के लिए सबसे शुभ माना जाता है। जानिए धनतेरस की पूजा विधि, नियम, पूजा सामग्री और शुभ मुहूर्त।

Dhanteras 2022 Puja Vidhi
Dhanteras 2022 Puja Vidhi

Dhanteras 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra in Hindi: दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल धनतेरस का त्योहार आज यानी 22 अक्टूबर (Dhanteras 2022 Date) को है। इस साल खास बात है कि धनतेरस 22 अक्टूबर के बाद 23 अक्टूबर को भी है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ कुबेरजी की भी पूजा होती है। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस सोना, चांदी, बर्तन से लेकर झाड़ू तक खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदरी करके मां लक्ष्मी भी प्रसन्न भी होती हैं।   
 
धनतेरस की तिथि  22 अक्टूबर 2022 शाम छह बजकर दो मिनट से शुरू हो रही है। ये 23 अक्टूबर छह बजकर तीन मिनट तक है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन घर की सजावट से जुड़े सामान, सोना, चांदी, दिवाली का सामान, कपड़े आदि खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन माता लक्ष्मी और गणेशजी की भी मूर्ति (Dhanteras Puja) खरीदी जाती है। वहीं, कोई भी काम 13 की संख्या में किया जाए तो फल भी 13 गुना बढ़ जाता है। इस दिन दक्षिण दिशा में यम के नाम का दीप जलाया जाता है। इसे यम दीप भी कहते हैं। 

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras puja time 2022) 
22 अक्टूबर: शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक  
23 अक्टूबर: शाम 5 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक

Oct 22, 2022  |  05:37 PM (IST)
Dhanteras 2022 - भगवान कुबेर की पूजा का विधान

धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा का भी विधान है। मान्यता है कि, इस दिन विधि विधान से भगवान कुबेर की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं व धन के मार्ग में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। 

Oct 22, 2022  |  04:51 PM (IST)
Dhanteras 2022 - देखें पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के पावन पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रहा है, वहीं त्रयोदशी तिथि की समाप्ति 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 03 मिनट पर हो रहा है। भारत के कई शहरों में आज यानी 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस के पावन पर्व मनाया जा रहा है। 

Oct 22, 2022  |  04:06 PM (IST)
Dhanteras 2022 - विधिवत करें भगवान धन्वंतरी की पूजा

धनतेरस के अवसर पर भगवान धन्वंतरी की पूजा का विधान है। भगवान धन्वंतरी को आरोग्य का देवता कहा जाता है। उन्हें सभी देवी देवताओं का चिकित्सक माना जाता है। पुराणों में वर्णित एक कथा के अनुसार भगवान धन्वंतरी की विधिवत पूजा अर्चना करने से आरोग्यता की प्राप्ति होती है। ऐसे में धनतेरस के अवसर पर विधिवत भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना करें

Oct 22, 2022  |  03:33 PM (IST)
Dhanteras 2022 - धनतेरस से दिवाली की शुरुआत

मान्यता ही कि इस दिन विधि विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से सफलता के मार्ग में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। बता दें धनतेर से दिवाली के पर्वों की माली की शुरुआत हो जाती है और यह गोवर्धन पूजा और भैयादूज तक चलता है।

Oct 22, 2022  |  02:50 PM (IST)
Dhanteras 2022 - सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुस्कर योग एकसाथ

भारत के कई हिस्सों में आज यानी 23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस का पावन पर्व मनाया जा रहा है। बता दें 27 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुस्कर योग एकसाथ बन रहा है। इस दिन वाहन या आभूषण की खरीदारी शुभ माना जाता है।

Oct 22, 2022  |  02:21 PM (IST)
Dahteras 2022 - इस दिन हुआ था भगवान धन्वंतरी का जन्म

भविष्य पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन भगवान धन्वंतरी का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना करने से स्वास्थ्य सबंधी सभी समस्याओं का अंत होता है और व्यक्ति निरोगी रहता है।

Oct 22, 2022  |  01:35 PM (IST)
धनतेरस पूजा के समय जरूर करें माता लक्ष्मी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता,

मैया जय लक्ष्मी माता ।

तुमको निसदिन सेवत,

हर विष्णु विधाता ॥

उमा, रमा, ब्रम्हाणी,

तुम ही जग माता ।

सूर्य चद्रंमा ध्यावत,

नारद ऋषि गाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

दुर्गा रुप निरंजनि,

सुख-संपत्ति दाता ।

जो कोई तुमको ध्याता,

ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

तुम ही पाताल निवासनी,

तुम ही शुभदाता ।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी,

भव निधि की त्राता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

जिस घर तुम रहती हो,

ताँहि में हैं सद्‍गुण आता ।

सब सभंव हो जाता,

मन नहीं घबराता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

तुम बिन यज्ञ ना होता,

वस्त्र न कोई पाता ।

खान पान का वैभव,

सब तुमसे आता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

शुभ गुण मंदिर सुंदर,

क्षीरोदधि जाता ।

रत्न चतुर्दश तुम बिन,

कोई नहीं पाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

महालक्ष्मी जी की आरती,

जो कोई नर गाता ।

उँर आंनद समाता,

पाप उतर जाता ॥

॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

ॐ जय लक्ष्मी माता,

मैया जय लक्ष्मी माता ।

तुमको निसदिन सेवत,

हर विष्णु विधाता ॥

Oct 22, 2022  |  01:17 PM (IST)
धनतेरस पूजा पर करें इनकी पूजा

इस दिन भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसलिए पूजा के समय इन तीनों देवी-देवताओं की आरती जरूर करें।

Oct 22, 2022  |  01:16 PM (IST)
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी बधाई

धन-धान्य से परिपूर्ण जीवन की कामना के साथ आप सभी को समृद्धि, वैभव एवं आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि और माँ लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूँ कि सबका सर्वविद कल्याण करें।

Oct 22, 2022  |  01:02 PM (IST)
बताशे का भोग लगाएं

शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी को बताशा सबसे प्रिय है और हिंदू धर्म में शुभ कार्य में बताशे का भोग लगाया जाता है। धनतेरस की पूजा में बताशे का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती है।

Oct 22, 2022  |  12:46 PM (IST)
उल्लू की तस्वीर खरीद कर घर लाएं

माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू नकारात्मक ऊर्जा का नाश करता है। उल्लू की फोटो धन स्थान में होने से धन का आगमन बढ़ता है।धनतेरस के दिन उल्लू की तस्वीर खरीद कर घर लाएं और शाम को अलमारी पर चिपका दें।

Oct 22, 2022  |  12:27 PM (IST)
धनतेरस पूजा बिना इस आरती के है अधूरी

ॐ जय धन्वन्तरि देवा, स्वामी जय धन्वन्तरि जी देवा।
जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा ॥
तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए।
देवासुर के संकट आकर दूर किए।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया।
सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी।
आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे।
असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा।
वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
धन्वंतरिजी की आरती जो कोई नर गावे।
रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐजय धन्वन्तरि जी देवा॥

Oct 22, 2022  |  12:03 PM (IST)
क्या है धनतेरस की मान्यता

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर नए बर्तन, सोना, चांदी आदि के आभूषण, नए वस्त्र और घर की साज-सज्जा का सामान और दीपावली पूजन के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति आदि खरीदना शुभ माना गया है। इसके साथ ही इस दिन गृहप्रवेश, नए घर की बुकिंग, बिजनेस डील, नए वाहन की खरीदारी भी शुभ होती है।

Oct 22, 2022  |  11:23 AM (IST)
अलग अलग शहरों में धनतेरस 2022 पूजा शुभ मुहूर्त

धनतेरस 2022 पूजा शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2022 Puja Muhurat)

  • नई दिल्ली 07:01 पी एम से 08:17 पी एम
  • जयपुर 07:10 पी एम से 08:24 पी एम
  • पुणे 07:31 पी एम से 08:36 पी एम
  • गुरुग्राम 07:02 पी एम से 08:18 पी एम
  • चेन्नई 07:13 पी एम से 08:13 पी एम
  • चण्डीगढ़ 06:59 पी एम से 08:18 पी एम
  • नोएडा 07:00 पी एम से 08:16 पी एम
  • हैदराबाद 07:14 पी एम से 08:18 पी एम
  • अहमदाबाद 07:29 पी एम से 08:39 पी एम
  • बेंगलूरु 07:24 पी एम से 08:24 पी एम
  • मुम्बई 07:34 पी एम से 08:40 पी एम
  • मेरठ 06:58 पी एम से 08:15 पी एम
Oct 22, 2022  |  11:08 AM (IST)
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से दूर होगी गरीबी

झाड़ू का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। इस कारण इस खास दिन पर झाड़ू खरीदना शुभ होता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए।

Oct 22, 2022  |  10:34 AM (IST)
वाहन और जमीन की खरीदारी के लिए शुभ दिन है धनतेरस

धनतेरस पर वाहन या जमीन आदि की भी खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। कई लोग इन चीजों की खरीदारी के लिए इसी दिन का इंतजार करते हैं। धनतेरस के दिन यदि वाहन खरीदते हैं तो उससे आपको सालभर शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जमीन की खरीदारी से जायदाद में इजाफा होता है।

Oct 22, 2022  |  10:23 AM (IST)
धनतेरस पर न करें ये काम

ज्योतिषियों के अनुसार धनतेरस के दिन कुछ चीजों की खरीददारी करने से बचना चाहिए। जैसे धनतेरस पर कांच, चीनी मिट्टी और लोहे के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए।

Oct 22, 2022  |  09:46 AM (IST)
प्रदोष काल का रखें ध्यान

22 को सायंकाल 07:02 से 08:16 तक पूजा का बहुत ही सुंदर समय है। प्रदोष काल,अभिजीत मुहूर्त का ध्यान रखते हुए पूजन करें तो बेहतर होगा।23 को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:43 से 12:28 बजे तक है।

Oct 22, 2022  |  09:24 AM (IST)
सुजीत जी महाराज से जानें शुभ मुहूर्त

धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं। त्रयोदशी 22 अक्टूबर शनिवार को सायंकाल 04 बजकर 14 मिनट पर लग रही है तथा 23 अक्टूबर दिन रविवार को सायंकाल 04 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।इस बीच आप पूजा पाठ व खरीददारी कर सकते हैं।23 अक्टूबर को उदया तिथि होने के कारण प्रातःकाल से सायंकाल 04:44 तक शुभ मुहूर्त विशेषकर अभिजीत मुहूर्त में पूजा करें व 04:44 सायंकाल तक सामान खरीदें।22 अक्टूबर को सायंकाल 04:14 के बाद ही शुभ मुहूर्त में पूजा करें।

Oct 22, 2022  |  09:08 AM (IST)
मकर राशि के जातक रहें सावधान

धनतेरस 2022 पर मकर राशि के जातकों के जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि आपको निराश नहीं होना है। इस राशि के जातक उधार लेने से बचें। साथ ही लोगों से उधार लिए गए पैसों को जल्द से जल्द वापस करें अन्यथा यह आपके आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।