LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat Time: कब मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्योहार, जरूर करें इन नियमों का पालन

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat Time Kab Ka Hai in India (रक्षा बंधन कब है 2022): रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन के स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर आता है। इस साल रक्षा बंधन को लेकर यह भ्रम है कि राखी 11 को है या 12 अगस्त को। यहां जानिए राखी की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि।

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat Kab Ka Hai in India
Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat Kab Ka Hai in India

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat Kab Ka Hai in India: रक्षा बंधन का त्योहार पूरे देश में भाई और बहन के प्यार के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षा बंधन का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। तिथि की दुविधा को लेकर रक्षा बंधन 2022 की सही डेट पर अभी भी कंफ्यूजन है। यहां आप रक्षा बंधन की सही तारीख व तिथि, राखी बांधने का सही समय, विधि और राखी की थाली में शामिल होने वाली सभी सामग्रियों के बारे में बताएंगे।

Mehndi Designs for Raksha Bandhan 2022: Check here

Rangoli Designs for Raksha Bandhan 2022: Check here

जानें कि आपको राखी 11 को मनानी चाहिए या 12 अगस्त को। साथ ही ये भी जानें कि भाई को चंदन का टीका क्यों लगाना चाहिए।

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat Time: Check here City wise

Raksha Bandhan 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat

Aug 11, 2022  |  08:25 AM (IST)
जरूर करें नियमों का पालन

हर वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे जीवन की कामना करती हैं। वर्ष 2022 में रक्षाबंधन की तिथि को लेकर संशय की स्थिति है। ऐसे में पंडितों का कहना है कि इस वर्ष 11 अगस्त और 12 अगस्त दोनों दिन ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। बाकी पर्व और त्योहार की तरह रक्षाबंधन पर भी लोगों को कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। 

Aug 11, 2022  |  07:54 AM (IST)
भद्राकाल में ना‌ बांधें राखी

मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन पर हमेशा शुभ मुहूर्त में ही भाई को राखी बांधनी चाहिए। रक्षाबंधन पर कभी भी भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है। कहा जाता है ऐसा करने से भाई को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Aug 11, 2022  |  07:34 AM (IST)
ऐसा होना चाहिए अक्षत

तिलक लगाने के बाद बहनें अपने भाई को अक्षत लगाती हैं। भाई को जीवन में सारी खुशियां मिले इसके लिए अक्षत लगाया जाता है। ऐसे में बहनें इस बात का ध्यान रखें कि अक्षत लगाते समय चावल के दाने टूटे हुए ना हों।

Aug 11, 2022  |  07:19 AM (IST)
ऐसा होना चाहिए दीपक

भाई को राखी बांधते समय उनकी आरती की जाती है। ऐसे में आरती के लिए जिस दीपक का इस्तेमाल किया जाता है वह टूटा फूटा नहीं होना चाहिए।

Aug 11, 2022  |  07:00 AM (IST)
सिंदूर से ना करें भाई का तिलक

रक्षाबंधन पर बहनें हमेशा भाई को चंदन से तिलक लगाएं। तिलक लगाने के लिए रोली का उपयोग भी किया जा सकता है। सिंदूर को सुहाग की निशानी मानी गई है इसीलिए इस‌ दिन बहनों को तिलक लगाते समय खास ध्यान देना चाहिए। चंदन का तिलक भाग्य में बढ़ोतरी करता है।

Aug 11, 2022  |  06:47 AM (IST)
राखी बांधते समय बहनें बिल्कुल भी ना करें ये गलतियां

दक्षिण दिशा की‌ ओर ना‌ हो‌ भाई का मुख

रक्षाबंधन पर जब बहन भाई को राखी बांधती है, तब भाई का चेहरा कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है जो मृत्यु का प्रतीक है। अगर राखी बांधते समय भाई का चेहरा दक्षिण दिशा में है तो इससे उनकी आयु कम हो सकती है।

Aug 11, 2022  |  06:34 AM (IST)
रक्षासूत्र बांधने से पहले जान लें वास्तु के नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भाई को बांधे जाने वाली राखी में कोई भी आर्टिफिशियल चीज नहीं होनी चाहिए। बाजारों में आजकल तरह-तरह की राखियां मिल रही हैं, जिनमें कई आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में राखी चुनते समय बहनों को विशेष ध्यान देना चाहिए।

Aug 11, 2022  |  06:20 AM (IST)
व‍िशेष उद्देश्‍य की पूर्ति के ल‍िए इस मंत्र का अर्थ

धार्मिक विद्वानों के अनुसार इस मंत्र का अर्थ यह है कि जिस रक्षा सूत्र से दानव के महापराक्रमी राजा बलि धर्म के बंधन में बंध गए थे। उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधता हूँ। इसके बाद पुरोहित रक्षा सूत्र से कहते हैं, कि हे रक्षे तुम स्थिर रहना, तुम हमेशा स्थिर रहना।

विष्‍णु पुराण में इस मंत्र का अर्थ

विष्णु पुराण में इस मंत्र का अर्थ यह है कि जब भगवान विष्णु ने वामन रूप में दो पग में ही धरती और पाताल को नाप लिया, तब राजा बलि भगवान विष्णु को पहचान गए और तीसरा पग रखने के लिए उन्होंने अपना सिर दे दिया। उसी समय राजा बलि ने भगवान विष्णु को बैकुंठ लोक को छोड़कर पाताल लोक चलने को कहा था।

Aug 11, 2022  |  06:09 AM (IST)
इन मंत्रों को पढ़ने से विशेष फल की होती है प्राप्ति

रक्षाबंधन का मंत्र

रक्षाबंधन के दिन बहने राखी बांधते समय इस पौराणिक मंत्र ‘येन बद्धो बलि राजा,दानवेन्द्रो महाबल: तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल:’ का जाप का उच्चारण जरूर करें। 

इसका अर्थ हिन्दी में

इस रक्षा सूत्र से महान शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बलि को बांधा गया था। उसी रक्षा सूत्र से मैं तुम्हें बाधता हूँ। जो तुम्हारी सदैव रक्षा करेगा। हे रक्षे!तुम चलायमान न हो, चलायमान न हो।

Aug 10, 2022  |  11:50 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022 Wishes: सब से अलग है भैया मेरा

सब से अलग है भैया मेरा
सब से प्यारा है भैया मेरा
कौन कहता है खुशियां ही सब होती है जहां में
मेरे लिए तो खुशियों से भी अनमोल है भैया मेरा
Happy Raksha Bandhan 2022

Aug 10, 2022  |  11:14 PM (IST)
राखी में नहीं होनी चाहिए आर्टिफिशियल चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भाई को बांधे जाने वाली राखी में कोई भी आर्टिफिशियल चीज नहीं होनी चाहिए। बाजारों में आजकल तरह-तरह की राखियां मिल रही हैं, जिनमें कई आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में राखी चुनते समय बहनों को विशेष ध्यान देना चाहिए।

Aug 10, 2022  |  10:31 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022: बहनों को ना दें इस तरह के तोहफे 

रक्षाबंधन पर जब भी बहन अपने भाई को राखी बांधती है, तब भाई उन्हें कुछ ना कुछ उपहार जरूर देता है। भाइयों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें रक्षाबंधन पर कभी भी अपनी बहनों को नुकीली या कांटेदार चीज गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।

Aug 10, 2022  |  10:04 PM (IST)
भद्राकाल में ना‌ बांधें राखी

मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन पर हमेशा शुभ मुहूर्त में ही भाई को राखी बांधनी चाहिए। रक्षाबंधन पर कभी भी भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है। कहा जाता है ऐसा करने से भाई को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Aug 10, 2022  |  09:33 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022: कन्या राशि वाले भाईयों को बांधनी चाहिए किस रंग की राखी?

अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो रक्षाबंधन पर उन्हें सफेद या चांदी के रंग की राखी बांधें. 

Aug 10, 2022  |  08:58 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022: 12 अगस्त को कब बांधे राखी?

12 अगस्त को सुबह 5 से 7 बजे के बीच राखी बांधने का समय सर्वोत्तम माना जा रहा है। अगर आप 11 अगस्त को राखी नहीं बांध सकते हैं तो 12 को इस मुहूर्त में राखी जरूर बांधे।

Aug 10, 2022  |  08:17 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022 Panchang

दिनांक-11 अगस्त 2022
दिवस - गुरुवार
माह - श्रावण,शुक्ल पक्ष
तिथि - चतुर्दशी 
सूर्योदय - 05:52am
सूर्यास्त-07:01pm
नक्षत्र-उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि- कर्क
चन्द्र राशि- मकर
करण-वणिज
योग-आयुष्मान

Aug 10, 2022  |  07:39 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat 2022: रक्षाबंधन पर कब रहेगा शुभ मुहूर्त

11 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:53 am से 12:42 pm तक।

11 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:32 pm से 03:29 pm तक

11 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:46 pm से 07:19 pm तक

Aug 10, 2022  |  06:44 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022: राखी के त्योहार पर ना करें इस धागे का इस्तेमाल

राखी के त्योहार पर बहनें अपने भाईयो को रक्षासूत्र बांधती हैं और उनके लिए कामना करती हैं। रक्षाबंधन पर कभी भी काले रंग के सूत्र का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Aug 10, 2022  |  06:12 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022: राखी के त्योहार पर रखें इस बात का ध्यान

रक्षाबंधन के दिन भाई और बहन को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। यह रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है।
 

Aug 10, 2022  |  05:40 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर रखा जाता है व्रत

रक्षाबंधन पर भाई और बहन राखी बांधने से पहले उपवास रखते हैं। इस दिन कुछ बहनें निर्जला उपवास भी रखती हैं। पूर्णिमा तिथि होने की वजह से इस दिन व्रत रखना लाभदायक माना जाता है।