अगस्त के महीने में पड़ेंगे रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे बड़े त्‍यौहार, यहां देखें पूरी लिस्‍ट 

हिन्दू कैलेंडर 2019
Updated Jul 23, 2019 | 15:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अगस्‍त यानि भादो का महीना भगवान कृष्ण और गणेशजी को समर्पित होता है। हिंदू शास्‍त्र के अनुसार यह माह बड़ा ही कल्‍याणकारी है। इस माह कई बड़े व्रत एवं त्‍योहार पड़ेंगे। 

Hindu Calendar August 2019
Hindu Calendar August 2019   |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्‍ली। Hindu calendar: हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह खत्‍म होने के बाद छठा माह भाद्रपद शुरू हो जाता है। इस माह को भादो, भादवा और भाद्र के नाम से भी जाना जाता है। भादो का महीना भगवान कृष्ण और गणेशजी को समर्पित होता है। हिंदू शास्‍त्र के अनुसार यह माह बड़ा ही कल्‍याणकारी है। इस माह 2 सावन सोमवार, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी,
 सिंह संक्रांति के अलावा दो एकादशी भी है। 

वहीं हरियाली तीज और कजरी तीज का त्‍योहार भी खास रहेंगे। इन मुख्य दिनों के अलावा प्रदोष व्रत, श्रावण पूर्णिमा व्रत, संकष्टी चतुर्थी और श्रावण अमावस्या को मिला कर यह पूरा महीना व्रत एवं त्यौहारों के नजरिए से काफी महत्‍वपूर्ण है।

अगस्त 2019    त्यौहार

  • 1 गुरुवार    आषाढ़ अमावस्या
  • 3 शनिवार    हरियाली तीज
  • 5 सोमवार    नाग पंचमी
  • 11 रविवार    श्रावण पुत्रदा एकादशी
  • 12 सोमवार    प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 15 गुरुवार    रक्षा बंधन , श्रावण पूर्णिमा व्रत
  • 17 शनिवार    सिंह संक्रांति
  • 18 रविवार    कजरी तीज
  • 19 सोमवार    संकष्टी चतुर्थी
  • 24 शनिवार    जन्माष्टमी
  • 26 सोमवार    अजा एकादशी
  • 28 बुधवार    मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 30 शुक्रवार    श्रावण अमावस्या

इस कैलेंडर से आपको 2019 के अगस्‍त माह में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की जानकारी हो जाएगी। ऐसे में बता दें क‍ि जहां  रक्षा बंधन 15 अगस्‍त को है तो वहीं,  जन्माष्टमी 24 अगस्‍त के दिन शनिवार को मनाई जाएगी। 
 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर