अंकज्योतिष 10 मई 2020: इस अंक के जातकों की मनोकामना होगी पूरी, 05 अंक वालों को हो सकता है ये कष्ट

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 10 मई का अंक राशिफल...

Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष  10 May 2020
Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष 10 May 2020 

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 10 मई है। संयुक्त अंक 10 आरोग्यता व समृद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 जैसा है। अंक 3 तथा 2 का संयुक्त प्रभाव  या बिजनेस पार्टनरशिप बहुत बेहतर होती है। अंक 01 इन दोनों का मित्र है। हमारा जीवन भगवान का उपहार है। जीवन में भाग्य अंकों से प्रभावित होता है। हर अंक के स्वामी ग्रह होते हैं। जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न भिन्न अंकों का भिन्न- भिन्न फल प्रदान करता है। अपने जन्म तिथि को जोड़कर 01 से 09 के बीच में लाएं, यही आपका जन्मांक होगा।

दिनांक 10 मई का अंक ज्योतिष  

1. अंक 1. अंक 2 तथा 9 आजके मित्र अंक हैं। व्यवसाय में बहुत सफलता नहीं मिलेगी। विवाद की संभावना रहेगी। धन का व्यय है। लाल रंग शुभ है।

2. अंक 2. अंक 4 तथा 6 आजका आपका शुभ अंक है। आज धन का व्यय अच्छे कार्यों में  होगा। आज व्यवसाय में कठिनाई हो सकती है। लाल रंग शुभ है।

3. अंक 3. अंक 2 तथा 5 आजका आपका शुभ अंक है। हरा रंग शुभ है। रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आज का दिन सफलता का है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

4. अंक 4. अंक 5 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है।

5. अंक 5. अंक 3 तथा 6 शुभ है। धन का आगमन हो सकता है। मित्रों से लाभ होगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। उड़द का दान करें। सफेद रंग शुभ है।

6. अंक 6. अंक 4 तथा 8 आजका शुभ अंक है। मनोकामना पूर्ण होने के संकेत हैं। हनुमान जी का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है।

7. अंक 7. अंक 1 तथा 6 आजका आपका शुभ अंक है। आज कोई निर्णय लेने में समस्या आ सकती है। नीला रंग शुभ है।

8. अंक 8. अंक 3 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। लाल आज का आपका शुभ रंग है। धन के आगमन के संकेत हैं।

9. अंक 9. अंक 2 तथा 7 आजके आपके शुभ अंक हैं। आज धन व्यय के संकेत हैं। छात्रों को लाभ मिलेगा। पीला रंग शुभ है। गरीबों में अन्न दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर