अंक ज्योतिष, 04 मई 2022: 04 मई का भाग्यांक रहेगा 06, जानें जन्मांक के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन

Ank rashifal, Today Numerology 04 May 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार बुधवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 04 मई का दिन?

numerology horoscope predictions Ank jyotish rashifal 04 May 2022 for all number-
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • 04 मई 2022 का भाग्यांक रहेगा 06।
  • अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र होता है।
  • शुक्र फिल्म व धर्म का प्रतीक माना गया है।

आज का अंकफल, 04 मई 2022: आज 04 मई 2022 है। अंक 04 का स्वामी राहु है। आज 04-05-2022 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। बुध, शुक्र व शनि का परम मित्र है। अंक 06 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र फिल्म, धर्म, मन व समृद्धि का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 04 मई 2022 का अंकफल

Also Read: 04 मई 2022 का पंचांग: मृगशिरा नक्षत्र में करें भगवान गणेश की उपासना, देखें बुधवार का पंचांग

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। राहु व शुक्र मित्र हैं। भाग्यांक 06 या जन्मांक 04 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 06 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- अंक 06 के स्वामीग्रह शुक्र व गुरु का सपोर्ट बिजनेस के लिए प्रगति का है। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर या नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Also Read: Aaj ka Rashifal 04 May 2022: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें वृष राशि समेत ये जातक, देखें अपना राशिफल

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रगति का संकेत है। अंक 04 का स्वामी राहु जॉब में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में अंक 05 व 07 के नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोग्रेस है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ करें। भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अंक 04 व 06 की सहायता से प्रोमोशन का चांस बन सकता है। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश या स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई शानदार प्रस्ताव मिल सकता है। शनि व राहु व्यवसाय में परिवर्तन की स्थितियां दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिये उड़द व तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में मंगल व शुक्र पद परिवर्तन दे सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल व राहु उदर विकार की सम्भावना दे सकता है। उड़द व मसूर का दान करें। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर