अंक ज्योतिष, 07 दिसंबर 2021: 05 अंक वालों की नौकरी में संकेत, रुके काम होंगे पूरे

Ank rashifal, Today Numerology 07 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है मंगलवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपने शुभ अंक और अंक राशिफल।

Numerology horoscope Ank jyotish rashifal 07 December 2021
07 दिसंबर 2021 अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • 01 जन्मांक वालों को भाग्यांक 06 जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
  • 06 जन्मांक वाले शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
  • गेंहू व गुड़ का दान करें 09 अंक के जातक।

आज का अंकफल, 07 दिसंबर 2021: आज 07 दिसम्बर 2021 है। 07 का अंक संघर्ष के उपरांत धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। यह केतु का अंक है। यह  अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 07-12-2021 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। केतु, शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 05,07 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

07 दिसंबर 2021 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी ग्रह शुक्र व इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य है। अंक 07 का सपोर्ट है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ से संबंधित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 04 व 06 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। शुक्र व गुरु व्यवसाय में उन्नति दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 05 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 05 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी शुक्र का सपोर्ट है। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में कोई बड़ी सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में भी बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में भाग्य स्वामी शुक्र व अंक स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय व जॉब को लेकर शुक्र मंगल करेंगे।
स्वास्थ्य-  उदर रोग की संभावना है। गेंहू व गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर