अंक ज्योतिष, 10 अप्रैल 2022: तीन जन्मांक वालों को जॉब में मिलेगी प्रगति, देखें अपना आज का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 10 April 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार रविवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 10 अप्रैल का दिन?

numerology horoscope predictions for all number Ank jyotish rashifal 10 April 2022 -
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • 10:04:2022 का भाग्यांक 02 रहेगा।
  • अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।
  • अंक 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं।

आज का अंकफल, 10 अप्रैल 2022:आज 10 अपैल 2022 है। 10 का संयुक्त अंक सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है।यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है।यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी सूर्य है।10:04:2022 का भाग्यांक 02 रहेगा।अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा आपस में परम मित्र हैं।अंक 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा मन, न्याय, ज्ञान ,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 10 अप्रैल 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक:03 
जॉब व व्यवसाय: सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today:  जन्मांक03 
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य:नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  जन्मांक04
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:  आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

पढ़ें- देवी दुर्गा के विनाशकारी अवतारों में से एक हैं माता कालरात्रि, जानिए व्रत कथा

Ank rashifal today:  जन्मांक05
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में भाग्यांक02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 02 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today:  जन्मांक06
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व अंक स्वामी शुक्र व सूर्य का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य::साइनस के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक07
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में केतु व चन्द्रमा कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में नामांक 02 के मित्र की सहायता से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी  शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक09
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय को मंगल व चन्द्रमा नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी चन्द्रमा तथा उसके मित्र गुरु व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य:स्किन विकार की सम्भावना रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर