अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 15 जुलाई 2021 का अंक राशिफल, जन्मांक अनुसार जानिए अपना अंकफल और भाग्यांक

Ank rashifal, Today Numerology 15 July 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज गुरुवार का दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal predictions 15 July 2021
15 जुलाई अंक राशिफल, Ank jyotish Rashifal 
मुख्य बातें
  • वैभव और प्रसिद्धि का कारक है 15 का संयुक्त अंक।
  • 15 जुलाई 2021 का भाग्यांक रहेगा 09।
  • अंक 01 के चलते सूर्य व 05 से बुध का रहेगा संयुक्त प्रभाव।

15 जुलाई 2021 का अंक राशिफल: आज 15 जुलाई 2021 है। 15 का संयुक्त अंक विज्ञान, ज्ञान, धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। आज 15-07-2021 का भाग्यांक भी 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामीग्रह मंगल है।

केतु शुक्र, शनि व बुध का परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 15 जुलाई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 09 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामीग्रह चन्द्रमा व मंगल मित्र हैं।व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 02 व 05 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी मंगल जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 09  का 06 के प्रभाव से बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक स्वामी मंगल से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक06 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 09 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी केतु है।जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी मंगल थोड़ा संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर