अंक ज्योतिष, 18 अक्टूबर 2021: सोमवार का भाग्यांक रहेगा 06, जानिए अपना दिन का शुभ अंक और अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 18th October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है सप्ताह का पहला दिन सोमवार? जानिए जन्मांक अनुसार आज का अपना शुभ अंक और अंक राशिफल।

Ank jyotish 18th October 2021, Ank jyotish hindi, अंक ज्योतिष 18 अक्टूबर 2021 अंक राशिफल और भाग्यांक
18 अक्टूबर का अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • 18 अक्टूबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 06।
  • 18 का संयुक्त अंक एकल अंक 09 के जैसा करेगा कार्य।
  • मंगल, चन्द्रमा, गुरु व सूर्य हैं परम मित्र।

आज का अंकफल, 18 अक्टूबर 2021: आज 18 अक्टूबर 2021 है। 18 का संयुक्त अंक कर्म योग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01 सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 18-10-2021 का भाग्यांक 06 रहेगा।

अंक 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर  का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 03 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शुक्र जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- स्वस्थ से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक04 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- गाय को गुड़ खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 06 व दिन अंक 09 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी शुक्र जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।  स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।शुक्र से सम्बंधित द्रव्यों चावल व दही इत्यादि का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर