अंक ज्योतिष, 2 अप्रैल 2022: 2 अंक वालों को व्यवसाय में उन्नति को लेकर रहेगी प्रसन्नता, जानें अपना अंक राशिफल

Ank rashifal, Today Numerology 2 April 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शनिवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 2 अप्रैल का दिन?

numerology horoscope predictions Ank jyotish rashifal 2 April 2022 for all number-
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • 02 का अंक बहुत ही कल्पनाशीलता से भरा हुआ है।
  • यह वैभव व मन का कारक है।
  • 02-04-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा।

आज का अंकफल, 2 अप्रैल 2022: आज 02 अप्रैल 2022 है। 02 का अंक बहुत ही कल्पनाशीलता से भरा हुआ है।यह वैभव व मन का कारक है। 02 का स्वामी चन्द्रमा है।02-04-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा। भाग्यअंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। सूर्य, चन्द्रमा व मंगल गुरु के परम मित्र हैं।अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु ज्ञान, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 2 अप्रैल 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: 1जन्मांक01--शुभ अंक-03 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा शीत जनित रोग से परेशानी दे सकता है।

पढ़ें- इस दिन से हो रही है मीन खरमास की समाप्ति, जानिए अप्रैल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

Ank rashifal today:  2जन्मांक02-शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today:  3जन्मांक03- शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय---आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जांब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य-उदर  या नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  4जन्मांक04-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-  आज का भाग्यांक  03 है।आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
लाभ होने का संकेत है।जॉब में राहु उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति दे सकता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today:  5जन्मांक05-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक03 व 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today:  6जन्मांक06-शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-आज जॉब व व्यवसाय  में संघर्ष
है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रगति दे सकता है ।
स्वास्थ्य--बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7जन्मांक07-शुभ अंक-08 
जॉब व व्यवसाय---व्यवसाय में अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामीग्रह गुरु सफलता  दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांश व लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  8जन्मांक08-शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

Ank rashifal today:  9जन्मांक09-शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व गुरु नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी गुरु व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- चन्द्रमा व मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर